ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार : रफ़्तार का कहर, बेलगाम ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर; दो की हुई मौत

KATIHAR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की मौत नहीं होती हो। इसी कड़ी

बिहार : रफ़्तार का कहर, बेलगाम ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर;  दो की हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KATIHAR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की मौत नहीं होती हो। इसी कड़ी में एक ताजा मामला कटिहार से निकलकर सामने आया है। जहां बेलगाम ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई है।


दरअसल, जिले के सालमारी ओपी थाना क्षेत्र के ताहिरपुर के पास बेलगाम ट्रैक्टर और बाइक में सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे मौके पर एक दो युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान ताहिरपुर के रहने वाले रंजीत सिंह और लखन सिंह के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि, यह हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक सवार काम करके घर को लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक सवार दो युवक बुरी तरह जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े। जिसमें बाइक चला रहे रंजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक लखन सिंह को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले लखन सिंह की भी मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मृतक के घरवालों को हादसे की सूचना दी गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। 


इधर, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर बारसोई एसडीपीओ प्रेमनाथ राम ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया हैं और मामले का अनुसंधान कर रही है। घटनास्थल के आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है।