ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar News: राज्य खाद्य निगम के लेखापाल पर अवैध वसूली का आरोप, DDC ने जांच के लिए गठित की टीम

Bihar News: कटिहार के राज्य खाद्य निगम कार्यालय के लेखापाल पवन कुमार पर पैक्स अध्यक्षों ने STR स्वीकृति के लिए अवैध वसूली का आरोप लगाया है। अब DDC अमित कुमार ने जांच के लिए टीम गठित की है।

Bihar News
लेखापाल पवन कुमार
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: कटिहार जिले से एक बड़ी खबर आ रही है, यहां राज्य खाद्य निगम कार्यालय के एक लेखापाल पवन कुमार पर कई पैक्स अध्यक्षों ने CMR अधिप्राप्ति में STR स्वीकृति के लिए अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाया है। JDU जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने इस मामले को 20-सूत्री बैठक में उठाया था। अब DDC अमित कुमार ने इसकी जांच के लिए टीम गठित कर दी है।


कटिहार जिले के कदवा प्रखंड के कई पैक्स अध्यक्षों ने JDU जिला अध्यक्ष और 20-सूत्री उपाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय को लिखित शिकायत देकर राज्य खाद्य निगम, कटिहार कार्यालय के लेखापाल पवन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनकी शिकायत में कहा गया है कि लेखापाल पवन कुमार STR स्वीकृति आदेश जारी करने के लिए पैक्स अध्यक्षों से जबरन रिश्वत मांगते हैं। राशि न देने पर STR निकालने में आनाकानी की जाती है और कार्यालय बुलाकर परेशान किया जाता है। इस कारण मजबूरन पैक्स अध्यक्षों को अवैध राशि देनी पड़ती है, जिससे CMR जमा करने में काफी देरी होती है।


इसके बाद सूरज प्रकाश राय ने इस मामले को जिले में आयोजित 20-सूत्री बैठक में प्रमुखता से उठाया और यह प्रोसिडिंग में भी दर्ज है। उन्होंने दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कटिहार DDC अमित कुमार ने बताया है कि मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। वहीं कटिहार DM और BSFC प्रशांत चौधरी ने कहा कि आरोप कोई भी किसी पर भी लगा सकता है यदि लिखित शिकायत मिलती है तो लेखापाल से स्पष्टीकरण जरूर मांगा जाएगा।  


पैक्स अध्यक्षों का कहना है कि अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इधर जब इस मामले में लेखापाल पवन कुमार से संपर्क करने की भी कोशिश की गई मगर उनसे बात नहीं हो सकी है। 


रिपोर्टर: सोनू चौधरी, कटिहार