ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

BIHAR NEWS : घर के बाहर बैठी युवती को बेख़ौफ़ अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल

KATIHAR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता जो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इस

BIHAR NEWS :  घर के बाहर बैठी युवती को बेख़ौफ़ अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KATIHAR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता जो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कटिहार से सामने आया है। जहां  घर के बाहर बैठी 23 वर्षीय युवती  को गोली मार कर घायल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कप का माहौल कायम हो गया। 


जानकारी के अनुसार, कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र के छोआर पंचायत में बाईक पे सवार दो अज्ञात अपराधियो ने घर के बाहर बैठी 23 वर्षीय युवती  को गोली मार कर घायल कर दिया है। जिसे इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज लाया गया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच जुटी हुई है। 


बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों अमन कुमार और दादी शीला देवी ने बताया कि युवती घर के बाहर बैठी थी तभी हेलमेट पहने बाइक पर सवार दो लोग आए और बाइक के पीछे बैठे युवक ने युवती के ऊपर बंदूक तान दिया। बंदूक देख युवती घर की तरफ भागी तभी पीछे से गोली चला दिया जो दीदी के पीठ पे जा लगी और बाइक सवार भाग निकले। 


इधर, इस घटना को लेकर पुरे इलाके में हंगामा मचा है और उसके बाद इस घटना को लेकर काफी  लोग इकट्ठा हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। रौशनी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले गया गया। उसके बाद कटिहार मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए ले गए है। घटना के बारे में पोठिया थाना पुलिस ने कहा कि मामले को लेकर छापेमारी शुरू कर दी गई है।