ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : मैट्रिक की परीक्षा में असफल छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश, पुल से नदी में लगा दी छलांग

KATIHAR : खबर कटिहार से है, जहां मैट्रिक परीक्षा में असफल एक छात्रा ने नदी में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की है। हालांकि इस दौरान मौके मौजूद लोगों ने छात्रा को नदी से निकाल कर अस

बिहार :  मैट्रिक की परीक्षा में असफल छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश, पुल से नदी में लगा दी छलांग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR : खबर कटिहार से है, जहां मैट्रिक परीक्षा में असफल एक छात्रा ने नदी में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की है। हालांकि इस दौरान मौके मौजूद लोगों ने छात्रा को नदी से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही छात्रा के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना सहायक थाना क्षेत्र के लालपुल कारी कोशी नदी की है।


बताया जा रहा है कि जिले के सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही मुहल्ले की रहने वाली छात्रा मैट्रिक के रिजल्ट को लेकर काफी परेशान थी। गुरुवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा रिजल्ट जारी किया गया, जिसमें उसे असफलता हाथ लगी। छात्रा आर्मी की दौड़ में शामिल होने के लिए दौड़ की तैयारी कर रही थी।


शुक्रवार को जब वह अपने युवा साथी के साथ सड़क पर दौड़ लगा रही थी। इसी दौरान अचानक उसने 40 फिट ऊंचे पुल से नदी में छलांग लगा दी। लड़की को पुल से छलांग लगा देख स्थानीय लोग नदी की तरफ दौड़े। काफी मशक्कत के बाद नाव की मदद से ग्रामीणों से छात्रा को नदी से बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।


बताया जा रहा है कि छात्रा गांधी उच्च विद्यालय में पढ़ती थी और मैट्रिक की परीक्षा में असफल होने से हताशा में थी। परिजन ने बताया कि छात्रा मैट्रिक की परीक्षा में फेल हो गई थी, जिस कारण उसने इतना बड़ा कदम उठाया ।

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता