ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बिहार: महिला मरीज की मौत के बाद भारी बवाल, परिजनों ने डॉक्टरों के साथ की जमकर हाथापाई

KATIHAR: कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती महिला मरीज की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तैनात डॉक्टरों और गार्ड्स के

बिहार: महिला मरीज की मौत के बाद भारी बवाल, परिजनों ने डॉक्टरों के साथ की जमकर हाथापाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती महिला मरीज की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तैनात डॉक्टरों और गार्ड्स के साथ हाथापाई की।


दरअसल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित डीएस कॉलेज के पास रहने वाली एक महिला मरीज को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान अचानक महिला मरीज की हालत काफी खराब हो गई। मरीज को देखने के लिए परिजन डॉक्टर बुला रहे थे लेकिन आधे घंटे तक डॉक्टर मरीज को देखने नहीं पहुंचे।


डॉक्टर के समय से नहीं पहुंचने के कारण महिला मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में जमकर बवाल मचाया। इस दौरान डॉक्टर और सुरक्षा कर्मी के साथ परिजनों ने हाथापाई भी की। करीब एक घंटे तक पूरा अस्पताल परिसर जंग का मैदान बना रहा। आखिरकार बाद में परिजन बॉडी को लेकर अपने घर लौट गए। 

टैग्स