ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

बिहार के 2 छात्र रातोंरात बन गए करोड़पति, अचानक बैंक अकाउंट में आए 911 करोड़ रुपए

KATIHAR : बिहार के कटिहार जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, दो स्टूडेंट्स के बैंक अकाउंट में अचानक से 911 करोड़ रुपए आ गए. इसके बाद से पूरे गांव में अफरा तफरी मच

बिहार के 2 छात्र रातोंरात बन गए करोड़पति, अचानक बैंक अकाउंट में आए 911 करोड़ रुपए
First Bihar
3 मिनट

KATIHAR : बिहार के कटिहार जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, दो स्टूडेंट्स के बैंक अकाउंट में अचानक से 911 करोड़ रुपए आ गए. इसके बाद से पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई. बाकी लोग भी अपना बैंक अकाउंट चेक करने लगे कि कहीं उनके खाते में भी तो रुपये नहीं आये हैं. बैंक के अधिकारियों को भी जब इसकी जानकारी मिली तो वो भी हैरान हो गए. आनन-फानन में बैंक ने जांच की तो टेक्निकल सेक्शन में गड़बड़ी सामने आई. 


मामला कटिहार के आजम नगर का है. पस्तिया गांव में रहने वाले दो स्कूली बच्चों आशीष और गुरु चरण विश्वास के अकाउंट में 911 करोड़ रुपए आए. दोनों स्टूडेंट नॉर्थ बिहार ग्रामीण बैंक में खाता धारक है और क्लास 6 के स्टूडेंट हैं. आशीष के खाते में 6 करोड़ 20 लाख 11 हजार 100 रुपए आ गए हैं. जबकि, गुरु चरण विश्वास के खाते में 905 करोड़ से अधिक रुपए आए हैं. 


एक साथ इतनी बड़ी राशि देखकर बच्चों के साथ-साथ उनके घरवाले भी हैरान रह गए. बताया जाता है कि पोशाक की राशि के लिए इन दोनों बच्चे के परिजन गांव के ही इंटरनेट केंद्र पर जब अपना अकाउंट चेक करवाने गए तब वहां इसकी जानकारी हुई. 


इस मामले पर कटिहार DM उदयन मिश्रा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ छात्रों के अकाउंट में अधिक रुपये दिख रहे हैं. सुबह ही ब्रांच खुलवाया गया और जांच कराई गई. ब्रांच मैनेजर ने बताया कि कम्प्यूटर सिस्टम में कुछ गलती हो गई थी जिससे स्टेटमेंट में ये दिख रहा था. खाते में पैसे नहीं आए थे. गलती को सुधर लिया गया है. अब उनके खाते में जो वास्तविक पैसा है वही नज़र आ रहा है. 


कुछ ही दिन पहले बिहार के खगड़िया के एक शख्स के बैंक खाते में साढ़े पांच लाख रुपये आए थे. शख्स ने यह कहते हुए बैंक को पैसा वापस करने से मना कर दिया था कि पीएम मोदी ने हर नागरिक के खाते में जो 15 लाख रुपये भेजने का वादा किया था, यह रकम उसी की पहली किस्त है.

टैग्स