ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

कटिहार में भीषण सड़क हादसा: बाइक की टक्कर में 2 की मौत, 4 की हालत गंभीर

कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत और चार अन्य गंभीर रूप से घायल। सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: इस वक्त की बड़ी खबर कटिहार से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। वही 4 अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना कुर्सेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 की है। जहां गुरुवार की शाम चिंता हरण मंदिर के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  मिली जानकारी के अनुसार देवघर से जलाभिषेक कर लौट रहे बाइक सवार कांवरिया रानीगंज की ओर जा रहे थे तभी कुरसेला से नवगछिया की ओर जा  रहे दूसरे बाइक सवार से जोरदार टक्कर हो गई।


टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गयी। मृतक की पहचान विजय मंडल (43 वर्ष) एवं अंशु कुमारी (10 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों कोशकापुर, थाना रानीगंज, जिला अररिया के रहने वाले थे। वही इस घटना में सतीश कुमार (25 ) वर्ष घर कोशकापुर, थाना रानीगंज, जिला अररिया, लक्ष्मी कुमारी (13 वर्ष ), पिता टिंकू यादव घर धूसर, जिला पूर्णिया , रंजीत कुमार यादव (28) वर्ष, पिता परशुराम यादव) तथा प्रिंस कुमार (25)  वर्ष, पिता अर्जुन यादव, घर- जगतपुर  गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चारो घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

टैग्स