ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : कोचिंग से पढ़ाई कर घर लौट रहे थे दो छात्र, पानी में डूबने से दोनों की हो गई दर्दनाक मौत

KATIHAR : खबर कटिहार से आ रही है, जहां गहरे पानी में डूबने से दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना डंडखोरा थाना क्षेत्र के झुमकी बसंथा पुल के पास की है। दोनों छात्र रविवार को कोचि

बिहार : कोचिंग से पढ़ाई कर घर लौट रहे थे दो छात्र, पानी में डूबने से दोनों की हो गई दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR : खबर कटिहार से आ रही है, जहां गहरे पानी में डूबने से दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना डंडखोरा थाना क्षेत्र के झुमकी बसंथा पुल के पास की है। दोनों छात्र रविवार को कोचिंग से पढ़ाई कर घर लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने जबतक दोनों को पानी से बाहर निकाला उनकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मृतक छात्रों की पहचान प्राणपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज निवासी रमेश कुमार मंडल के 14 वर्षीय बेटा नीतीश राज और घनश्याम मंडल के 14 वर्षीय बेटे लक्की कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र कोचिंग जाने के लिए घर से निकले थे। कोचिंग में पढ़ाई करने के बाद दोनों साइकिल पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान झुमकी बसंथा पुल के पास बढ़ते हुए पानी को देखने के लिए रूक गए थे। दोनों में से एक छात्र पानी में अपना पैर धोने लगा।


पानी के तेज बहाव के कारण उसका चप्पल पानी में खुल गया और जैसे ही छात्र चप्पल पकड़ने के लिए पुल के किनारे गया उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया। दोस्त को डूबता देख दूसरा छात्र उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया लेकिन दोनों की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को पानी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टैग्स