ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बिहार : भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा

KATIHAR : इस वक्त की बड़ी खबर कटिहार से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि गाड़ी का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए पूर्णि

बिहार : भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR : इस वक्त की बड़ी खबर कटिहार से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि गाड़ी का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए पूर्णिया भेज दिया गया है। हादसा कोढ़ा थाना क्षेत्र के गोंदवाड़ा में एनएच 31 पर हुआ है।


दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग पूर्णिया की तरफ जा रहे थे इसी दौरान ओवरटटेक करने के दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।


वहीं कार पर सवार सभी लोग कार में फंस गए। स्थानीय लोगों द्वारा काफी कोशिश करने के बावजूद कार का दरवाजा नहीं खुला। जिसके कारण कार सवार दो महिलाओं और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने JCB की मदद से कार में फंसे चालक को बाहर निकाला। 


प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पूर्णिया रेफर कर दिया गया। काफी मशक्कत के बाद तीनों मृतकों का शव कार से बाहर निकाला गया। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

टैग्स