ब्रेकिंग
मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..

कटिहार डीडीसी पर खूब बरसे RJD के पूर्व विधायक, चोर, बेईमान और दलाल तक कह डाला, देखते रह गए सांसद

KATIHAR: महागठबंधन की सरकार बनते ही राजद के वर्तमान विधायक भी अपने पुराने रूप में आ गये हैं। उन्होंने अधिकारीयों पर रुतबा दिखाना शुरू कर दिया है। वे अपनी दादागिरी अधिकारियों

कटिहार डीडीसी पर खूब बरसे RJD के पूर्व विधायक, चोर, बेईमान और दलाल तक कह डाला, देखते रह गए सांसद
First Bihar
2 मिनट

KATIHAR: महागठबंधन की सरकार बनते ही राजद के वर्तमान विधायक भी अपने पुराने रूप में आ गये हैं। उन्होंने अधिकारीयों पर रुतबा दिखाना शुरू कर दिया है।  वे अपनी दादागिरी अधिकारियों पर दिखाने लगे हैं। मामला कटिहार जिले का है, जहां जन सुशासन शिविर के दौरान पूर्व विधायक और डीडीसी में झड़प हो गई। नौबत तू-तू,मै-मैं तक आ गई। मामला इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते सांसद, विधायक और पदाधिकारियों के सामने ही पुर्व विधायक ने डीडीसी से बहस शुरू कर दी. 



मामला जल नल योजना में हुए भ्रष्टाचार से जुड़ा है, जब जिला प्रशासन के द्वार कटिहार मुख्यालय में जन सुशासन शिविर का कार्यक्रम चल रहा था. पूर्व विधायक का कहना था कि जल नल योजना में भ्रष्टाचार हुआ है, लेकिन डीडीसी इस बात को मानने को तैयार नही थे. इसके बाद पूर्व विधायक का पारा चढ़ गया और डीडीसी से बहस पर उतर गये. पूर्व विधायक ने यहां तक कह दिया कि अगर बरारी के किसी भी पंचायत में लोगों को नल का जल मिला हो तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा. 




वहीं, पूर्व विधायक ने अधिकारी को चोर बेईमान और दलाल तक कह डाला. नीरज यादव बरारी विधानसभा कटिहार से राजद के पूर्व विधायक हैं. विधायक ने डीडीसी पर अभियंता और संवेदक के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है. मामला डीडीसी के जांच के आदेश देने के आश्वासन के बाद शांत हुआ.

टैग्स