ब्रेकिंग
‘उन्हें पांच साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था’, सीएम की कुर्सी छोड़ने पर बोलीं नीतीश कुमार की बड़ी बहन; निशांत पर क्या कहा?बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी, दोपहर 1 बजे तक महज इतने प्रतिशत मतदानबांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच फॉर्च्यूनर गाड़ी से 1.17 लाख कैश बरामद, पटना पुलिस की कार्रवाईपैलेट गन के इस्तेमाल पर SOP क्या है? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा, बल प्रयोग की नीति पर भी उठाए सवालबिना MLA-MLC बने 6 महीने से अधिक समय तक मंत्री कैसे बने दीपक प्रकाश? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाब‘उन्हें पांच साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था’, सीएम की कुर्सी छोड़ने पर बोलीं नीतीश कुमार की बड़ी बहन; निशांत पर क्या कहा?बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी, दोपहर 1 बजे तक महज इतने प्रतिशत मतदानबांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच फॉर्च्यूनर गाड़ी से 1.17 लाख कैश बरामद, पटना पुलिस की कार्रवाईपैलेट गन के इस्तेमाल पर SOP क्या है? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा, बल प्रयोग की नीति पर भी उठाए सवालबिना MLA-MLC बने 6 महीने से अधिक समय तक मंत्री कैसे बने दीपक प्रकाश? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाब

बिहार पुलिस की सख्ती: होली से पहले 100 से अधिक लोगों को थमाया नोटिस, 3 मार्च को थाने में हाजिरी लगाने का निर्देश

Bihar Crime News: कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र में होली से पहले कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने 100 से अधिक लोगों को नोटिस जारी कर 3 मार्च 2026 को थाने में हाजिरी लगाने का निर्देश दिया है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: कटिहार में रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बरारी थाना पुलिस ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किया है। यह कदम संभावित उपद्रव, आपसी विवाद और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उठाया गया है।


थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है, जो पूर्व में मारपीट, विवाद, आपराधिक गतिविधियों या सामाजिक तनाव की घटनाओं में शामिल रहे हैं। 


इन सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत नोटिस जारी कर उन्हें आगामी 03 मार्च 2026 को थाना में उपस्थित होकर हाजिरी देने का निर्देश दिया गया है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब के नशे में उत्पात मचाने, डीजे पर अश्लील गीत बजाने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित और कठोर कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस द्वारा जारी नोटिस को लेकर क्षेत्र में हलचल है। कई लोगों ने इसे कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने की दिशा में सकारात्मक पहल बताया है। स्थानीय बुद्धिजीवियों का कहना है कि त्योहार खुशी और भाईचारे का प्रतीक है, ऐसे में असामाजिक तत्वों पर पहले से नजर रखना आवश्यक है।


बरारी पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे त्योहार को शांति, सौहार्द और आपसी प्रेम के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस प्रशासन का दावा है कि होली के दौरान गश्ती दल, क्विक रिस्पांस टीम और विशेष निगरानी व्यवस्था सक्रिय रहेगी, जिससे क्षेत्र में पूर्ण शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता