ब्रेकिंग
भारी मात्रा में स्मैक के साथ पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, 2.11 लाख नकद और बैंक दस्तावेज जब्त✦डिजिटल हेल्थ मिशन में बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, ‘Best Performing Model District’ का खिताब जीता✦‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज✦भारी मात्रा में स्मैक के साथ पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, 2.11 लाख नकद और बैंक दस्तावेज जब्त✦डिजिटल हेल्थ मिशन में बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, ‘Best Performing Model District’ का खिताब जीता✦‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज

कटिहार में रेल हादसा : पेट्राल लदी मालगाड़ी हुई डिरेल, पटरी से उतरी पांच बोगियां

KATIHAR : देश के अंदर पिछले कुछ दिनों रेल हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिला है। कई राज्यों से डिरेल होने की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इतना ही नहीं बढ़ते रेल हादस

कटिहार में रेल हादसा : पेट्राल लदी मालगाड़ी हुई डिरेल, पटरी से उतरी पांच बोगियां
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KATIHAR : देश के अंदर पिछले कुछ दिनों रेल हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिला है। कई राज्यों से डिरेल होने की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इतना ही नहीं बढ़ते रेल हादसों को लेकर सदन में भी विपक्षी सांसदों के तरफ से जमकर हंगामा किया। इसके बाद अब एक ताजा मामला कटिहार से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक मालगाड़ी डिरेल हो गई है। 


मिली जानकारी के मुताबिक कटिहार रेल मंडल के खुरीयाल और कुमेदपुर के पास पेट्रोल लदी एक मालगाड़ी डिरेल हो गई। इस घटना में फिलहाल 5 टैंकर के डिरेल होने की सूचना हासिल हुई है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद रेल प्रसाशन हरकत में आई है। घटना की जांच के लिए रेस्क्यू टीम और वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचने वाले हैं। 


बताया जा रहा है कि, कुमेदपुर रेलखंड पर तेल लदी मालगाड़ी का टैंकर पटरी से उतर गया। यह घटना शुक्रवार सुबह 10 बजकर 45 मिनट की है। मालगाड़ी सिलीगुड़ी से कटिहार की ओर जा रही थी। इस दौरान रेलवे के गेट नंबर एनसी 82 के पास पहुंचते ही बीच के 5 टैंकर पटरी से उतर गए। इन टैंकरों में तेल भरा हुआ है।  राहत की बात यह है कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी तरह के जानमाल का नुकसान इस हादसे में नहीं हुआ। वहीं इस दुर्घटना के बाद कटिहार-आजमनगर रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से बाधित हो गया। 


उधर, मालगाड़ी टैंकर को पटरी पर लाने में कई घंटे का वक्त लग सकता है ऐसी संभावना जताई जा रही है। इधर, मालगाड़ी पटरी से उतरी तो ये जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मालगाड़ी के टैंकरों के पटरी से उतर जाने के बाद इस रूट से आने जाने वाली ट्रेनों को दूसरे मार्ग से डायवर्ट किया जा रहा है या ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों पर रोक कर रखा गया है. इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।