ब्रेकिंग
बिहार में अपराधियों का तांडव: देर रात घर पर बम से ताबड़तोड़ हमला, बमबाजी से इलाके में दहशतझाड़ी से किन्नर का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेडबॉडी फेंकने की आशंकाबिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक बिहार में अपराधियों का तांडव: देर रात घर पर बम से ताबड़तोड़ हमला, बमबाजी से इलाके में दहशतझाड़ी से किन्नर का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेडबॉडी फेंकने की आशंकाबिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक

कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर CM नीतीश का बड़ा एलान, अति पिछड़ों को मिलेगा बिजनेस के लिए 5 लाख का इंटरेस्ट फ्री लोन

PATNA : कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर सीएम नीतीश कुमार ने अति-पिछड़े समुदाय के लोगों के लिए बड़ा एलान किया है। सीएम नीतीश कुमार ने अति पिछड़ा समुदाय से आने वाले उद्यमियों के लिए 5

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर सीएम नीतीश कुमार ने अति-पिछड़े समुदाय के लोगों के लिए बड़ा एलान किया है। सीएम नीतीश कुमार ने अति पिछड़ा समुदाय से आने वाले उद्यमियों के लिए 5 लाख के इंटरेस्ट फ्री लोन देने की घोषणा की है। वहीं बिहार सरकार उनके लिए ट्रेनिंग की भी विशेष व्यवस्था करेंगे।पटना के एसकेएम हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने ये बड़ा एलान किया है।


सीएम नीतीश कुमार ने चुनावी साल में कर्पूरी ठाकुर के जयंती के मौके पर अतिपिछड़ों की लुभाने की हर कवायद कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने इसी कड़ी में एक बड़ा एलान किया। अति पिछड़ा समुदाय को बिजनेस में प्रोत्साहन के लिए ब्याज मुक्त कर्ज का एलान किया है। सरकार अति पिछड़ो को पांच लाख तक का ब्याज मुक्त कर्ज देगी।


इससे पहले सीएम जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती पर समस्तीपुर में उनके पैतृक घर कर्पूरीग्राम में आयोजित राजकीय समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले कर्पूरी ठाकुर के पैतृक आवास स्मृति भवन में आयोजित होने वाले सर्व धर्म प्रार्थना सभा मे हिस्सा लिया। उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद सीएम जीकेपीडी उच्च विद्यालय परिसर स्थित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नीतीश कुमार ने जीकेपीडी कालेज में स्थापित कर्पूरी ठाकुर के माता-पिता की प्रतिमा पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।



टैग्स