ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार विधान परिषद की नौकरी रद्द होने पर नीरज कुमार ने अभ्यर्थियों को घेरा, बोले- दो बार बुलाया फिर भी नहीं आए, इतनी ठंड थी क्या?✦UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की उम्र में पौड़ी में ली अंतिम सांस✦बार-बार यूरिन इन्फेक्शन से हैं परेशान? पेशाब की थैली में जन्मजात गड़बड़ी हो सकती है वजह, डॉक्टर ने दी जरूरी सलाह✦Bihar News : पहले अक्षयवट राय, फिर गुरु गोविंद सिंह और अब नीतीश कुमार! कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के नामकरण पर तेजस्वी ने सम्राट सरकार को घेरा, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना✦बिहार में बनेंगे 2 न्यूक्लियर पावर प्लांट, 14 हजार करोड़ होंगे खर्च; जानिए किस जिले को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा और कहां होगा निर्माण✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की नौकरी रद्द होने पर नीरज कुमार ने अभ्यर्थियों को घेरा, बोले- दो बार बुलाया फिर भी नहीं आए, इतनी ठंड थी क्या?✦UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की उम्र में पौड़ी में ली अंतिम सांस✦बार-बार यूरिन इन्फेक्शन से हैं परेशान? पेशाब की थैली में जन्मजात गड़बड़ी हो सकती है वजह, डॉक्टर ने दी जरूरी सलाह✦Bihar News : पहले अक्षयवट राय, फिर गुरु गोविंद सिंह और अब नीतीश कुमार! कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के नामकरण पर तेजस्वी ने सम्राट सरकार को घेरा, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना✦बिहार में बनेंगे 2 न्यूक्लियर पावर प्लांट, 14 हजार करोड़ होंगे खर्च; जानिए किस जिले को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा और कहां होगा निर्माण

करणी सेना के उपाध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत, आक्रोशित लोगों ने किया तोड़फोड़

SASARAM : करणी सेना के उपाध्यक्ष की जान एक सड़क हादसे में चली गई। हादसा होली के दिन हुआ। सासाराम स्थित डेहरी-राजपुर रोड पर बिहारी बिगहा के पास एक पिकअप वैन और बाइक के बीच टक्कर हुई

करणी सेना के उपाध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत, आक्रोशित लोगों ने किया तोड़फोड़
Santosh Singh
2 मिनट

SASARAM : करणी सेना के उपाध्यक्ष की जान एक सड़क हादसे में चली गई। हादसा होली के दिन हुआ। सासाराम स्थित डेहरी-राजपुर रोड पर बिहारी बिगहा के पास एक पिकअप वैन और बाइक के बीच टक्कर हुई। बाइक पर सवार करणी सेना के उपाध्यक्ष अंबुज सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप वैन का ड्राइवर फरार हो गया। सड़क हादसे में करणी सेना के उपाध्यक्ष की मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। 


सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने डेहरी-राजपुर सड़क को जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद डालमियानगर और अकोढ़ी गोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया। इसके बाद किसी तरह आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया और तब जाकर जाम हटा। 


22 साल के अंबुज सिंह अकोढ़ी गोला प्रखंड के बांक निवासी राजू सिंह के बेटे थे। वह करणी सेना के उपाध्यक्ष के तौर पर लोकप्रिय थे। होली के दिन वह डालमियानगर से होली खेलकर अपनी बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान बिहारी बिगहा के पास तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप वैन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही इस टक्कर के बाद अंबुज सिंह की मौत हो गई।