ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत ✦बिहार पर्यटन निगम की लग्जरी कैरावैन से करें देश-विदेश की सैर, जानें प्रति किमी किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस✦बिहार के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा, जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा 8 की दो छात्राएं घायल; सुरक्षा पर उठे सवाल✦करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत ✦बिहार पर्यटन निगम की लग्जरी कैरावैन से करें देश-विदेश की सैर, जानें प्रति किमी किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस✦बिहार के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा, जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा 8 की दो छात्राएं घायल; सुरक्षा पर उठे सवाल✦करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस

कर्नाटक धमाके में बिहार के 8 लोगों की मौत, PM मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश ने जताया दुःख

PATNA : कर्नाटक के शिमोगा में हुए धमाके में आठ लोगों की जान चली गई. बताया जा रहा है कि मरने वाले आठों लोग बिहार के रहने वाले थे. इस घटना के बाद प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्र

कर्नाटक धमाके में बिहार के 8 लोगों की मौत, PM मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश ने जताया दुःख
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कर्नाटक के शिमोगा में हुए धमाके में आठ लोगों की जान चली गई. बताया जा रहा है कि मरने वाले आठों लोग बिहार के रहने वाले थे. इस घटना के बाद प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की है. 


पीएम मोदी ने ट्वीट किया है-  'शिमोगा में जानमाल के नुकसान से आहत. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. प्रार्थना है कि घायल जल्द ठीक हो जाएं. राज्य सरकार प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है.'


इधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस घटना को अत्यंत दुखदायी और पीड़ादायक बताया है. जानकारी के अनुसार पत्थर तोड़ने के एक स्थान पर देर रात धमाका हुआ जिससे न केवल शिमोगा बल्कि पास के चिक्कमगलुरु और दावणगेरे जिलों में भी झटके महसूस किए गए. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विस्फोट इतना तेज था कि घरों की खिड़की के शीशे टूट गए और सड़कों पर भी दरार उत्पन्न हो गई. धमाके से ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो और वैज्ञानिकों से संपर्क किया गया.