ब्रेकिंग
Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान

कर्मा-धर्मा पर्व पर बड़ा हादसा, मुंगेर में सहेलियों के साथ नहाने गई लड़की की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

MUNGER: मुंगेर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब कर्मा-धर्मा पर्व को लेकर पोखर में नहाने गई दो सहेली गहरे पानी में डूब गई। मौके पर मौजूद लोगों ने एक लड़की को तो बचा लिया लेकिन दूसरी

कर्मा-धर्मा पर्व पर बड़ा हादसा, मुंगेर में सहेलियों के साथ नहाने गई लड़की की मौत, दूसरी की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब कर्मा-धर्मा पर्व को लेकर पोखर में नहाने गई दो सहेली गहरे पानी में डूब गई। मौके पर मौजूद लोगों ने एक लड़की को तो बचा लिया लेकिन दूसरी को पानी से बाहर निकालने में सफलता नहीं मिली। पानी में डूबने से मौत हो गयी।


ग्रामीणों की मदद से जिस बच्ची को डूबने से बचाया गया उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज जारी है। जबकि दूसरी बच्ची की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना धरहरा थाना क्षेत्र के अमारी गांव का है। मृत बच्ची की पहचान अमारी गांव निवासी विजय कुमार गुप्ता की 14 वर्षीय बेटी ईशा कुमारी के रूप में हुई है जबकि बचायी गई लड़की की पहचान 15 वर्षीय विधा भारती के तौर पर हुई है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। बताया जाता है कि कर्मा पूजा पर ईशा अपनी अन्य सहेलियों के साथ गांव से दूर डंगरी आहार में नहाने गई थी। सहेलियों के साथ स्नान कर रही थी तभी ईशा गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगी जिसे बचाने के लिए उसकी सहेली विद्या गई वो भी डूबने लगी। 


दोनों को डूबता देख अन्य सहेलियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद आस पास ग्रामीणों ने पानी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने विधा को तो निकाल लिया पर ईशा को ढूंढने में देर हो गयी। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने ईशा को मृत घोषित कर दिया। विद्या के परिजन सदर अस्पताल में बेटी का इलाज करवा रहे हैं। विधा भारती को डॉक्टरों की देखरेख में आईसीयू में रखा गया है।

टैग्स