ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

सिपाही जीप को धक्का देकर चला रहे काम, ऐसे में कैसे पकड़ेंगे अपराधी

ROHTAS: बिहार पुलिस को हाईटेक करने की बात अधिकारी बड़े दावे के साथ करते हैं. लेकिन जो सामने तस्वीर दिख रही वह पोल खोलने के लिए काफी है. पुलिस के जवान थाने की जीप को धक्का दे

सिपाही जीप को धक्का देकर चला रहे काम, ऐसे में कैसे पकड़ेंगे अपराधी
Manish Kumar
2 मिनट

ROHTAS:  बिहार पुलिस को हाईटेक करने की बात अधिकारी बड़े दावे के साथ करते हैं. लेकिन जो सामने तस्वीर दिख रही वह पोल खोलने के लिए काफी है. पुलिस के जवान थाने की जीप को धक्का दे देकर परेशान है. अब सवाल उठ रहा है कि ऐसे में कैसे जवान अपराधियों को पकड़ेंगे. जब तक ये जीप स्टार्ट करेंगे तब तक तो अपराधी कई किमी निकल गए होंगे.

15 साल पुरानी जीप से चला रहे काम

रोहतास में इन दिनों अपराध चरम पर है, लेकिन पुलिस तंत्र को संसाधनों की कमी साफ दिख रही है. रोहतास जिला के करगहर थाने की गस्ती की जीप 15 साल पुरानी है और अब यह धक्का-मार गाड़ी बन गई हैं. आए दिन इसे धक्का मारकर स्टार्ट करना पड़ता है. ठंढ में परेशानी और बढ़ जाती हैं.

अपराधी दे रहे चुनौती

आप तस्वीरों में देखिए किस प्रकार दो पुलिस के जवान अपने थाने की जीप को धक्का मारकर स्टार्ट कर रहे हैं. यह रोज का काम है. अब आप समझ सकते हैं कि इस धक्का मार गाड़ी से जिले में गस्ती हो रही है. ऐसे में क्राइम कंट्रोल और अपराधियों को भला पुलिस चुनौती कैसे देगी? आप भी देखिए इस पुलिस की इस धक्कामार जीप को.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता