ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

कन्हैया कौशिक को इंसाफ दिलाने उतरे छात्र संगठन, जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग

PATNA : पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर जदयू पार्टी के छात्र संघ के उपाध्यक्ष कन्हैया कौशिक को न्याय दिलाने के लिए विभिन्न छात्र संगठन के लोग उपस्थित हुए. सवर्ण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भागवत शर्मा, विश्व सनातन संघ के राष्ट्रीय महासचिव अमृतांशु वत्स, NSUI कांग्रेस से गुंजन पटेल एवं राजा राजेश तथा विभिन्न अलग छात्र संगठनों से छात्र नेता उपस्थित रहे। 


मौके पर कन्हैया कौशिक को न्याय दिलाने की मांग एवं डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे को ज्ञापन देकर कन्हैया कौशिक के मामले पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आवाहन किया एवं सरकार को यह चुनौती दी कि अगर संतोषजनक कार्यवाई नहीं होती है और हत्यारे कुश सिंह की गिरफ्तारी नहीं होती है तो संपूर्ण बिहार में आंदोलन छेड़ दिया जाएगा और छात्र इसके लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।




विश्व सनातन संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमृतांशु वत्स का कहना था कि हत्यारे की तस्वीर से लेकर उसकी सारी जानकारी पुलिस के पास होते हुए भी जब पुलिस हत्यारे को पकड़ने में असमर्थ हैं तो कैसे माने की सुशांत सिंह राजपूत के हत्यारों को पुलिस मुंबई में पकड़ लेती जिनका कोई अता पता नहीं है। एक साथ सभी संगठनों ने आकर बिहार सरकार से यह मांग की है कि जल्द से जल्द छात्र नेताओं की सुरक्षा पर ध्यान दें नहीं तो छात्र जदयू में कोई भी सदस्यता ग्रहण नहीं करेगा।