ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

पटना: कामचोर सरकारी कर्मचारियों पर गिरी गाज, 15 कर्मी सस्पेंड, 5 अधिकारियों के वेतन पर रोक

PATNA: बिहार सरकार ने काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कड़ा एक्शन लिया है. खान एवं भूतत्व विभाग के कामकाज में ढिलाई और राजस्व वसूली में लापरवाही करने वाले कर्मचारियो

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: बिहार सरकार ने काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कड़ा एक्शन लिया है. खान एवं भूतत्व विभाग के कामकाज में ढिलाई और राजस्व वसूली में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर गाज गिरी है. सरकार ने 15 क्लर्क को सस्पेंड कर दिया है.


15 क्लर्क को सस्पेंड करने के साथ 5 जिलों के खनन पदाधिकारियों के वेतन पर भी रोक लगा दी गई है. सैलरी रोकने के साथ उनके सरकारी गाड़ियों को भी जब्त कर लिया गया है. विभाग की राजस्व वसूली के मामले में तीन दिनों तक समीक्षा बैठक चली जिसमें काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर एक्शन लेने का फैसला लिया गया.


विभाग की प्रधान सचिव हरजोत कौर ने खुद जिले और क्षेत्रीय कार्यालयों की समीक्षा की और काम में हो रही अनियमितता और लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को पकड़ा. जिसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालयों में तैनात 15 क्लर्क को सस्पेंड कर दिया और खगड़िया, शिवहर, सारण, कैमूर, मुंगेर के खनन पदाधिकारियों के वेतन पर रोक लगा दी. उन्होंने सभी जगहों के राजस्व पंजियों का निरीक्षण किया साथ ही निर्माण कार्य विभागों से बकाया राशि वसूलने के लिए योजना बनाने का निर्देश भी दिया. 


टैग्स