ब्रेकिंग
CM शुभेंदु अधिकारी के पूर्व PA की हत्या का मामला: फरार आरोपी की तलाश में बिहार में CBI की छापेमारी, 50 हजार का इनाम घोषित10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का आज आखिरी दिन, राबड़ी देवी का नया सरकारी बंगला अभी रहने लायक नहीं; कहां होगा अगला ठिकाना?डबल मर्डर केस के मुख्य गवाह की गोली मारकर हत्या, वकील पिता और बेटे की बदमाशों ने ले ली थी जानजेपी गंगा पथ से सीधे जुड़ेगा पटना साहिब स्टेशन, जानिए.. कब तक पूरा होगा फोरलेन सड़क का निर्माण कार्यबिहार में मौसम के दो रंग: कहीं झमाझम बारिश तो कहीं उमस भरी गर्मी का सितम, 25 जिलों में ऑरेंज अलर्टCM शुभेंदु अधिकारी के पूर्व PA की हत्या का मामला: फरार आरोपी की तलाश में बिहार में CBI की छापेमारी, 50 हजार का इनाम घोषित10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का आज आखिरी दिन, राबड़ी देवी का नया सरकारी बंगला अभी रहने लायक नहीं; कहां होगा अगला ठिकाना?डबल मर्डर केस के मुख्य गवाह की गोली मारकर हत्या, वकील पिता और बेटे की बदमाशों ने ले ली थी जानजेपी गंगा पथ से सीधे जुड़ेगा पटना साहिब स्टेशन, जानिए.. कब तक पूरा होगा फोरलेन सड़क का निर्माण कार्यबिहार में मौसम के दो रंग: कहीं झमाझम बारिश तो कहीं उमस भरी गर्मी का सितम, 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

कल से शुरू हो रही देवघर से पटना और रांची के लिए विमान सेवा, देखें शेड्यूल

DEOGHAR: झारखंड के देवघर से हवाई सेवा कल से शुरू होने जा रही है. देवघर से पटना और रांची जाने के लिए 26 मार्च से हवाई सेवा देवघर से शुरु हो जाएगी. इंडिगो अपनी फ्लाइट सर्विस दे

कल से शुरू हो रही देवघर से पटना और रांची के लिए विमान सेवा, देखें शेड्यूल
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

DEOGHAR: झारखंड के देवघर से हवाई सेवा कल से शुरू होने जा रही है. देवघर से पटना और रांची जाने के लिए 26 मार्च से हवाई सेवा देवघर से शुरु हो जाएगी.  इंडिगो अपनी फ्लाइट सर्विस देवघर से पटना और देवघर से रांची के लिए कल से शुरू हो जाएगी. इन दोनों की बुकिंग भी शुरू हो गई है. जिससे अब देवघर से पटना के लिए उड़ान का रास्ता साफ हो गया है. बता दें टिकट की कीमत 3 हजार 934 रुपये तय की गई है.


बता दें इससेवा के शुरू होने के बाद से इन दोनों जगहों पर महज एक घंटे में देवघर से पटना और देवघर से रांची पहुंच सकेंगे. इंडिगो की फ्लाइट 6E-7944 देवघर एयरपोर्ट से देवघर से पटना जाने के लिए सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर उड़ान भरेगी और एक घंटे में दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर पटना जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पहुंचेगी.


वही देवघर से रांची जाने के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6E-7965 देवघर एयरपोर्ट से दोपहर 4 बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरेगी और सिर्फ 55 मिनट में शाम 5 बजकर 40 मिनट पर रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचेगी. और पटना एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट 6E-7945 दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर उड़ान भरकर 1 बजकर 35 मिनट पर देवघर एयरपोर्ट पर पहुंचेगी. 


टैग्स