ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

कल से खुलेगा पटना हाईकोर्ट, VC के जरिए होगी सुनवाई

PATNA: गर्मी की छुट्टी के करीब एक महीने के बाद कल यानि सोमवार से पटना हाईकोर्ट में काम-काज शुरू होगा। हालांकि ONLINE माध्यम से ही सभी मामलों की सुनवाई होगी। पटना हाईकोर्ट के व

कल से खुलेगा पटना हाईकोर्ट, VC के जरिए होगी सुनवाई
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: गर्मी की छुट्टी के करीब एक महीने के बाद कल यानि सोमवार से पटना हाईकोर्ट में काम-काज शुरू होगा। हालांकि ONLINE माध्यम से ही सभी मामलों की सुनवाई होगी। पटना हाईकोर्ट के विभिन्न पीठ द्वारा सुबह 10:30 से लेकर 04:15 बजे तक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होगी। कोर्ट सिर्फ उन्ही मामलों की सुनवाई करेगी जिसे ई-फाइलिंग द्वारा दायर किया गया है। रोजाना 50 आपराधिक एवं 30 सिविल मामलों की सुनवाई होगी। ई- फाइलिंग के द्वारा सभी मामलों को दाखिल करने के लिए कोर्ट फीस अनिवार्य कर दिया गया है। इसे लेकर ONLINE पोर्टल बनाया गया है। 


गौरतलब है कि पटना हाईकोर्ट पिछले 22 मई से बंद है। ग्रीष्मावकाश के दौरान स्पेशल बेंच का गठन किया गया था। जिसमें केवल अति आवश्यक मामलों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की जा रही थी। पटना हाईकोर्ट प्रशासन ने ग्रीष्‍मावकाश में नए मामलों की ई-फाइलिंग को रोक दिया था। कोरोना महामारी के मद्देनजर विगत 15 माह से हाईकोर्ट का कार्य बाधित है। कोरोना की पहली लहर खत्म होने के बाद हाईकोर्ट को कुछ दिनों के लिए फिजिकल माध्यम से खोला गया था लेकिन कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद मामलों की सुनवाई पूरी तरीके से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होने लगी। अब करीब एक महीने बाद सोमवार से पटना हाईकोर्ट खुलेगा और ऑनलाइन के जरिए ही सभी मामलों की सुनवाई की जाएगी। 


अधिवक्‍ता संघ लगातार कोर्ट को खोलने और फिजिकल सुनवाई शुरू करने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में हाईकोर्ट के खुलने से उन्‍हें थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि सभी मामले अभी भी ऑनलाइन माध्यम से ही सुने जाएंगे। बताते चलें कि कोरोना काल में कोर्ट की सुनवाई वर्चुअल होने से वकीलों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। वकील लगातार फिजिकल सुनवाई शुरू करने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही वकीलों ने राज्‍य सरकार से राहत पैकेज की मांग की है। वकीलों के संघ का कहना है कि कोरोना काल में 20 से 30 हजार अधिवक्‍ता पूरी तरह बेरोजगार हो गए हैं। यदि फिजिकल सुनवाई नहीं हुई तो उनकी स्थिति और खराब हो जाएगी। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें