ब्रेकिंग
Bihar Police Viral Audio: जमीन विवाद सुलझाने के लिए दरोगा ने मांगे 20 हजार! महिला से बोले- 'एक रात आओ...', मोतिहारी में मचा हड़कंप✦Supaul Road Accident: घने कोहरे में NH-327E पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 504 गैस सिलेंडर लदे ट्रक का ड्राइवर गंभीर, हायर सेंटर रेफर✦Amit Shah Bihar Visit : PM मोदी के बाद बिहार आएंगे अमित शाह, 11 दिसंबर को चीनी मिल का करेंगे शिलान्यास; गन्ना किसानों के लिए बड़ा ऐलान!✦Bihar News : बिहार के गन्ना किसानों की बदलने वाली है किस्मत! सम्राट चौधरी ने रवाना किया गन्ना विकास रथ-2026, गांव-गांव पहुंचेगी आधुनिक खेती की जानकारी✦Bihar Road Accident : समस्तीपुर में सुरक्षा के नाम पर बिछाया मौत का जाल! कंटीले तार से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की दर्दनाक मौत✦Bihar Police Viral Audio: जमीन विवाद सुलझाने के लिए दरोगा ने मांगे 20 हजार! महिला से बोले- 'एक रात आओ...', मोतिहारी में मचा हड़कंप✦Supaul Road Accident: घने कोहरे में NH-327E पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 504 गैस सिलेंडर लदे ट्रक का ड्राइवर गंभीर, हायर सेंटर रेफर✦Amit Shah Bihar Visit : PM मोदी के बाद बिहार आएंगे अमित शाह, 11 दिसंबर को चीनी मिल का करेंगे शिलान्यास; गन्ना किसानों के लिए बड़ा ऐलान!✦Bihar News : बिहार के गन्ना किसानों की बदलने वाली है किस्मत! सम्राट चौधरी ने रवाना किया गन्ना विकास रथ-2026, गांव-गांव पहुंचेगी आधुनिक खेती की जानकारी✦Bihar Road Accident : समस्तीपुर में सुरक्षा के नाम पर बिछाया मौत का जाल! कंटीले तार से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की दर्दनाक मौत

कल गाली गलौज.. और आज गिले शिकवे दूर करने की पहल, भाई वीरेंद्र ने संजय सरावगी को मनाया

PATNA : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के बाहर आरजेडी और बीजेपी विधायक के बीच कल यानी मंगलवार को जमकर गाली-गलौज हुई थी. भाई वीरेंद्र और संजय सरावगी के बीच में जो

कल गाली गलौज.. और आज गिले शिकवे दूर करने की पहल, भाई वीरेंद्र ने संजय सरावगी को मनाया
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के बाहर आरजेडी और बीजेपी विधायक के बीच कल यानी मंगलवार को जमकर गाली-गलौज हुई थी. भाई वीरेंद्र और संजय सरावगी के बीच में जो कुछ हुआ उससे पूरी दुनिया ने देखा. दो माननीय सदन परिसर में किस तरह एक-दूसरे से भिड़े हुए नजर आए यह बात सबके सामने आई लेकिन आज गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश होती नजर आई है.


विधानसभा पहुंचे आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने बीजेपी विधायक के संजय सरावगी की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है. भाई वीरेंद्र ने संजय सरावगी के कंधे पर हाथ भी रखा और उनके साथ कल हुए वाक्य को लेकर सब कुछ भूल जाने के लिए कहा. लेकिन संजय सरावगी नहीं माने सरावगी ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष को लिखित में शिकायत करते हुए भाई वीरेंद्र के ऊपर एक्शन की मांग की है. भाई बिरेंद्र काफी देर तक के मीडिया के सामने संजय सरावगी को मनाते रहे लेकिन संजय सरावगी ने भी कह दिया कि वह नहीं मानने वाले विधानसभा अध्यक्ष के पास उन्होंने शिकायत की है.


सरावगी का तेवर देखने के बाद भाई वीरेंद्र थोड़ा झेप भी गए जब मीडिया ने सवाल किया तो भाई वीरेंद्र ने कह दिया कि हम दोनों सदन के सदस्य हैं. और ऐसी बातें कभी-कभी हो जाती हैं. संजय शराबी के लिए आज भाई बिरेंद्र के तेवर नरम पड़े हुए थे काफी देर तक के मीडिया के कैमरे सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले इन दोनों विधायकों के ऊपर टिके रहे.

टैग्स