ब्रेकिंग
Bihar News: भवन निर्माण के बड़े अधिकारी के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 3 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU की रेड....करोड़ों की शराब का हुआ सफाया… 69 मामलों में जब्त 7,500 लीटर देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजरछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाBihar News: भवन निर्माण के बड़े अधिकारी के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 3 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU की रेड....करोड़ों की शराब का हुआ सफाया… 69 मामलों में जब्त 7,500 लीटर देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजरछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुला

BIHAR NEWS : काल बना टेबल फैन, करंट की चपेट में आने से गर्भवती महिला और 3 साल के बेटे की मौत

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां घर में रखा टेबल फैन ही एक गर्भवती महिला की मौत का कारण बन गया। ना सिर्फ 8 महीने की गर्भवती महिला बल्क

BIHAR NEWS : काल बना टेबल फैन, करंट की चपेट में आने से गर्भवती महिला और 3 साल के बेटे की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां घर में रखा टेबल फैन ही एक गर्भवती महिला की मौत का कारण बन गया। ना सिर्फ 8 महीने की गर्भवती महिला बल्कि उसके 3 साल के बेटे की भी मौत की वजह टेबल फैन ही बना। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद में एक महिला और उसके तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। इसके साथ ही महिला की कोख मे पल रहे बच्चे ने दुनिया में आने से पहले ही दम तोड़ दिया। यहां  टेबल फैन की साफ-सफाई के चक्कर में यह हादसा हुआ। जहां एक गर्भवती महिला और उसके 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। 


बताया जा रहा है कि टेबल फैन एक बक्से के ऊपर रखा था और उसमें करंट आ रहा था। यह मामला मदनपुर थाना क्षेत्र के मदाड़पुर गांव की है। महिला दुर्गा पूजा को लेकर  घर में साफ सफाई कर रही थी। तभी टेबल फैन रखे बक्से में उसका हाथ लग गया। जिसमें बिजली करंट उतरा हुआ था। इसकी चपेट में आने से एक 22 वर्षीय गर्भवती महिला और उसके 3 वर्षीय पुत्र की मौत हो गई। 


वहीं, मृतकों में मदाड़पुर गांव के रहने वाले छोटू कुमार की पत्नी रंजू देवी और 3 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार शामिल है। यह घटना बुधवार की शाम की है। अब सदर अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने बताया कि महिला अपने घर में साफ-सफाई कर रही थी। उसका बेटा भी उसी के पीछे-पीछे चल रहा था।  महिला के बगल में ही एक बक्सा पर टेबल फैन रखा हुआ था, जिसमें पहले से ही करंट दौड़ रहा था जिसकी जानकारी महिला को नहीं थी। ऐसे में जैसे ही रंजू देवी साफ सफाई करते-करते बक्सा को पकड़कर सफाई करने लगी। उसी दौरान पंखे से बक्से में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गयी।