ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

रॉन्ग नंबर वाली लड़की से आर्मी जवान को हुआ लव, खुद को सिंगल बता कर ली शादी; अब पहली पत्नी ने कर दिया ये कांड

KAMIUR : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसे शायद ही इस बात की सूद रहती है कि उसके तरफ से जो कदम उठाया जा रहा है वो कितना सही है और कितना गलत। उसे बस यही लगता है कि उ

 रॉन्ग नंबर वाली लड़की से आर्मी जवान को हुआ लव, खुद को सिंगल बता कर ली शादी; अब पहली पत्नी ने कर दिया ये कांड
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

KAMIUR : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसे शायद ही इस बात की सूद रहती है कि  उसके तरफ से जो कदम उठाया जा रहा है वो कितना सही है और कितना गलत। उसे बस यही लगता है कि उसे कीसी भी सूरत में अपनी प्रेमिका को अपना हमसफ़र बना लेना है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कैमूर से जुड़ा हुआ है। जहां एक शादीशुदा आर्मी जवान को एक लड़की से प्यार हो गया और उसने दूसरी शादी भी रचा। उसके बाद अब इस मामले का खुलासा हुआ तो फिर जमकर बबाल जारी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, एक आर्मी जवान को कैमूर में दूसरी शादी करना  महंगा पड़ गया।  इसका खुलासा तब हुआ जब पहली पत्नी अपने बच्चों के साथ पति के पास चंडीगढ़ पहुंची और वहां से पहले से एक महिला मौजूद थी। दूसरी महिला को आर्मी जवान से वहां से तुरंत भगा तो दिया लेकिन पहली पत्नी को मामला समझते देर नहीं लगा। उसके बाद अब पीड़िता ने कैमूर पहुंचकर भभुआ एससीएसटी थाने में केस दर्ज कराई है। केस दर्ज होते ही पुलिस ने आर्मी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। 


दरअसल, यह मामला जिले के सिकरौल बसुअनपुर गांव का बताया जा रहा है। जहां आर्मी जवान चंदन पांडेय चंडीगढ़ में ड्यूटी करता है और यह पहले से शादीशुदा है। इतना ही नहीं  पहली पत्नी से एक बच्चा भी है। इसी बीच जवान की बात एक लड़की से रॉन्ग नंबर के माध्यम से बात होने लगी। यह लड़की भभुआ में ही किराए के मकान में पढ़ाई करती थी। इसके बाद बातचीत में जवान ने खुद को कुंवारा बताता रहा।  धीरे धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया। 


वहीं, प्यार जब परवान चढ़ने लगा तो फिर दोनों में मुलाकात हुई, इसके बाद जवान ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए। जब लड़की ने शादी का दवाब बनायी तो जवान ने भभुआ सिविल कोर्ट में शादी कर ली।  इसके बाद उसे लेकर चंडीगढ़ चला गया। वहीं दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था। लेकिन, जैसे ही पहली पत्नी अपने बच्चे के साथ पहुंची तो ममला का भंडाफोड़ हो गया। 


बताया जा रहा है कि आरोपी दूसरी पत्नी से मिलने के लिए एक बार फिर कैमूर आया था, इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  जिससे पूछताछ के बाद कार्रवाई की जा रही है। इस तरह की घटना सामने आने के बाद चर्चा तेज हो गई है। भभुआ डीएसपी ने जवान की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। डीएसपी भभुआ शिव शंकर कुमार ने कहा कि - एक आर्मी जवान को गिरफ्तार किया गया है, जिसपर एक महिला ने यौन शोषण करने का आरोप लगायी है। दोनों को रॉन्ग नंबर पर जान पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी। जवान पहले से शादीशुदा है। पहली पत्नी को घर पर छोड़ दूसरी पत्नी के साथ चंडीगढ़ में रह रहा था। जवान से पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।