ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

तेज रफ़्तार का कहर, यूपी जा रही यात्रियों से खचाखच भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार

KAIMUR : बिहार में सड़क हादसों का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों में लोगों के घायल या मृत होने की खबरें निकल कर सामने

तेज रफ़्तार का कहर, यूपी जा रही यात्रियों से खचाखच भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KAIMUR : बिहार में सड़क हादसों का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों में लोगों के घायल या मृत होने की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कैमूर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। 


दरअसल, कैमूर जिले भभुआ से उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज जा रही एक निजी बस अधौरा के जंगल में लोहदी पुलस के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादले के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस पलटने से 17 यात्री घायल हुए हैं। राहगीरों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें अधौरा, भगवानपुर और भभुआ के अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया। बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। 


बताया जा रहा है कि, इस घटना में 9 महिलाएं शामिल हैं। फिलहाल किसी की भी स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं बताई जा रही है। सभी यूपी और बिहार के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं। जब बस पलटी तब यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। वहीं, घटना स्थल पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर काफी तेज गति से बस चला रहा था। यात्री उसे मना कर रहे थे। लेकिन, इसके बाद भी वो किसी की बात नहीं सुन रहा था। कई बार ऐसा लगा कि बस घाटी में पलट जाएगी। डरे-सहमे यात्री यात्रा करने के लिए मजबूर हैं। घटना स्थल भभुआ शहर से करीब 25 किलोमीटर दक्षिण में है। दुर्घटनागस्त बस श्रीराम कंपनी की थी। इस घटना  चालक और खलासी मौके पर नजर नहीं आए। 


इधर, इस घटना में घायलों में उत्तर प्रदेश के खलियार रामपुर निवासी बनारसी जायसवाल, मिर्जापुर के रामगढ़ निवासी सूर्य प्रताप सिंह, इनकी पत्नी लक्ष्मी मौर्या, पड़री रामगढ़ की गीता देवी, राबर्टसगंज के यमराज सिंह, सिकरवार के रामजन्म यादव, बांकी की कबूतरी देवी के अलावा बस कंडक्टर उजारी सिकठी निवासी नसीम खां, अधौरा के सिकरी की चंद्रावती देवी, देवरी की निरी देवी, नागेंद्र साह, भभुआ की मणि देवी, सिकरी की ज्ञानी देवी, कोल्हुआ के जगेश्वर सिंह, कुरुआसोत की संजली देवी कुरुआसोत, देवरी के मनोज कुमार, संगीता कुमारी आदि शामिल हैं।