ब्रेकिंग
मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...✦मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: सीमेंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; एक गंभीर

Bihar Road Accident: बिहार के कैमूर जिले में सीमेंट लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने ट्रैक्टर और चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Bihar Road Accident
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के कैमूर जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना कुढ़नी थाना क्षेत्र के चंडेश चौक के पास हुई, जहां तेज रफ्तार सीमेंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया।


जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बाइक से अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।


मृतकों की पहचान रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के एकौनी गांव निवासी 16 वर्षीय गोलू कुमार और कुदरा थाना क्षेत्र के सलथुआं गांव निवासी 18 वर्षीय दीपक राम के रूप में हुई है। दोनों आपस में दोस्त थे और रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़े और ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। गोलू कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दीपक राम को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे में घायल तीसरे युवक का इलाज जारी है।


घटना की सूचना मिलते ही कुढ़नी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर और उसके चालक को पकड़ लिया गया है। वाहन को जब्त कर उसके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। 


प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर मोहनियां क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है। दुर्घटना के बाद मृतकों के परिवारों में मातम का माहौल है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता