ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

Bihar Road Accident: बिहार में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूल से लौट रहे छात्र को उड़ाया, नाबालिग ने एम्बुलेंस में तोड़ा दम

Bihar Road Accident: कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 16 वर्षीय छात्र सोनू कुमार की मौत हो गई। स्कूल से घर लौटते समय हुए इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है और पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

Bihar Road Accident
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के किलनी गांव स्थित नहर रोड पर बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान चांद थाना क्षेत्र के किलनी गांव निवासी हृदय राम के पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है। 


घटना उस समय हुई जब सोनू गांधी स्मारक इंटर कॉलेज किलनी से पढ़कर अपने घर लौट रहा था। तक के पिता हृदय राम के अनुसार, सोनू पैदल ही नहर रोड से गुजर रहा था तभी तेज रफ्तार में आ रहा एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन उसे जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 


स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल किशोर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांद पहुंचाया। चांद सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही एंबुलेंस में ले जाने के दौरान सोनू की मौत हो गई।


परिजनों के सूचना देने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। शव का पंचनामा कर सोनू के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अब अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है। हादसे से गांव में शोक की लहर है, वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता