ब्रेकिंग
राजेश राम के बंद घर में चोरी, चोरों ने एक ही रात कई मकानों को बनाया निशाना; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवालसावन की अंतिम सोमवारी पर कुशेश्वरस्थान जा रहे श्रद्धालुओं की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार घायलबिहार में सवा करोड़ की विदेशी शराब बरामद... आलू लदे ट्रक में पंजाब से पहुंची थी बड़ी खेप, दो तस्कर गिरफ्तारगरीब परिवारों को 3 मुफ्त LPG सिलेंडर, महिला और ट्रांसजेंडर के लिए फ्री बस सेवा; मुख्यमंत्री विजय का बड़ा ऐलानखान सर ने दी जान से मारने की धमकी... पटना पुलिस के पास पहुंची युवती, बोली-मैं उसके राज जानती हूंराजेश राम के बंद घर में चोरी, चोरों ने एक ही रात कई मकानों को बनाया निशाना; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवालसावन की अंतिम सोमवारी पर कुशेश्वरस्थान जा रहे श्रद्धालुओं की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार घायलबिहार में सवा करोड़ की विदेशी शराब बरामद... आलू लदे ट्रक में पंजाब से पहुंची थी बड़ी खेप, दो तस्कर गिरफ्तारगरीब परिवारों को 3 मुफ्त LPG सिलेंडर, महिला और ट्रांसजेंडर के लिए फ्री बस सेवा; मुख्यमंत्री विजय का बड़ा ऐलानखान सर ने दी जान से मारने की धमकी... पटना पुलिस के पास पहुंची युवती, बोली-मैं उसके राज जानती हूं

बिहार में सवा करोड़ की विदेशी शराब बरामद... आलू लदे ट्रक में पंजाब से पहुंची थी बड़ी खेप, दो तस्कर गिरफ्तार

Bihar Crime News: कैमूर के मोहनिया चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। शराब को आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर लाया जा रहा था। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूरी खबर..

बिहार में सवा करोड़ की विदेशी शराब बरामद... आलू लदे ट्रक में पंजाब से पहुंची थी बड़ी खेप, दो तस्कर गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: कैमूर के मोहनिया चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है. पंजाब से एक ट्रक में आलू की आड़ में छिपाकर बिहार लाई जा रही करीब 937 पेटी शराब जब्त की गई है. बरामद शराब की मात्रा करीब 8,347 लीटर बताई गई है, जिसकी बाजार कीमत लगभग सवा करोड़ रुपये आंकी गई है. मामले में ट्रक चालक और उपचालक को गिरफ्तार किया गया है.


उत्पाद विभाग के मोहनिया चेकपोस्ट प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि पंजाब से अवैध शराब की बड़ी खेप बिहार लाई जा रही है. सूचना के आधार पर मोहनिया चेकपोस्ट पर विशेष टीम को अलर्ट किया गया और वाहनों की सघन जांच शुरू की गई.


इसी दौरान पंजाब की ओर से आ रहे एक संदिग्ध ट्रक को जांच के लिए रोका गया. ट्रक के ऊपर आलू लदा हुआ था. पहली नजर में ट्रक में आलू की बोरियां ही दिखाई दे रही थीं, लेकिन टीम ने स्कैनर मशीन और बारीकी से जांच की. जांच के दौरान आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई.


उत्पाद विभाग के अनुसार, ट्रक से कुल 937 पेटी शराब बरामद हुई है, जिसमें करीब 8,347 लीटर शराब है. बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग सवा करोड़ रुपये बताई गई है. शराब को जब्त करने के साथ ही ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है.


मौके से गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों की पहचान पंजाब निवासी बादल सिंह और शमशेर सिंह के रूप में हुई है. दोनों से शराब की खेप के संबंध में पूछताछ की जा रही है. उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपित शराब से जुड़े वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके.


अधिकारियों के मुताबिक, शराब की खेप पंजाब से बिहार लाई जा रही थी. अब पुलिस और उत्पाद विभाग यह पता लगाने में जुटे हैं कि शराब की डिलीवरी बिहार में कहां की जानी थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.


उत्पाद विभाग ने बरामद शराब को जब्त कर दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.