ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Road Accident: ट्रक की टक्कर से होटल तबाह, कुक की दर्दनाक मौत

Road Accident: बिहार के कैमूर जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर मुठानी के समीप एक बेकाबू ट्रेलर, वैन और ट्रक सीधा एक होटल में जा घुसे। इस भीषण टक्कर में होटल में काम करने वाले एक कुक की मौके पर ही मौत हो गई।

Road Accident
सड़क हादसे में मौत
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Road Accident: बिहार के कैमूर जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर मुठानी के समीप एक बेकाबू ट्रेलर, वैन और ट्रक सीधा एक होटल में जा घुसे। इस भीषण टक्कर में होटल में काम करने वाले एक कुक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब गुजरात से झारखंड की ओर जा रहा टाइल्स लदा एक ट्रेलर नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार ट्रेलर ने पहले होटल के पास खड़े कंटेनर और वैन को जोरदार टक्कर मारी, फिर तीनों वाहन राधा कृष्ण लाइन होटल में जा घुसे। टक्कर इतनी भीषण थी कि होटल की दीवारें और ढांचा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


हादसे में जान गंवाने वाले कुक की पहचान शीतल यादव, निवासी काशीकेवाल (झारखंड) के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति की पहचान बृजेश चौधरी, निवासी रोहतास, के रूप में की गई है। दोनों रात के समय होटल के अंदर सो रहे थे, जब यह दुर्घटना घटी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी और देखते ही देखते ट्रक होटल को तोड़ते हुए पास के खेत में जा घुसा।


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी गई। मोहनिया थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एसआई संजय राउत ने बताया कि ट्रक अनियंत्रित होकर होटल में घुस गया, जिससे होटल में मौजूद कुक की मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेजा गया है, जबकि घायल का इलाज जारी है।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ट्रेलर चालक की लापरवाही थी या वाहन में कोई तकनीकी खराबी। इस हादसे ने एक बार फिर से हाईवे पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाले खतरों को उजागर कर दिया है।