ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

KAIMUR: मोहनिया में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप, आक्रोशित लोगों ने शव के साथ NH-19 को किया जाम

कैमूर के मोहनिया में दिनदहाड़े युवक सलीम अली की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। आक्रोशित लोगों ने शव रखकर NH-19 जाम किया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।

बिहार
परिजनों में मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KAIMUR: कैमूर जिले के मोहनिया शहर में मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहनिया के वार्ड नंबर 9 बड़ी बाजार निवासी खुर्शीद गद्दी के 28 वर्षीय पुत्र सलीम अली के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मोहनिया पुलिस, डीएसपी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


स्थानीय लोगों के अनुसार सलीम को NH-19 के सर्विस रोड से पकड़कर वार्ड नंबर 12 स्थित गली में ले जाया गया और वहां लाठी-डंडों, बांस और सीमेंट के बर्तनों के टुकड़ों से उसकी हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर टूटे बर्तन, बांस का बल्ली और जूता-चप्पल मिले हैं, जो घटना की भयावहता दर्शाते हैं।


हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने शव को NH-19 पर रखकर सड़क जाम कर दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर जाम हटवाया, लेकिन लोगों का गुस्सा जारी है।


नगर पंचायत मोहनिया के वार्ड पार्षद याहिया खान ने बताया कि अपराधियों ने सलीम को मारकर मोहल्ले में फेंक दिया। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े हुई इस जघन्य हत्या से शहर में दहशत का माहौल है। पार्षद ने बताया कि पुलिस ने पूछताछ के लिए चार लोगों को उठाया है, लेकिन गिरफ्तारी जल्द होनी चाहिए। मृतक के परिजन का कहना है कि सलीम परिवार का बड़ा बेटा था और उसकी हत्या अत्यंत क्रूरता से की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के समय आसपास के लोग मौजूद थे, पर किसी ने जानकारी नहीं दी।


मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि परिवार द्वारा कुछ नाम बताए गए हैं, जिनके आधार पर छापेमारी चल रही है। आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। हत्या का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस ने घटनास्थल से कई सबूत भी जब्त किए हैं और मामले की गहन जांच जारी है।


टैग्स