ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

कैमूर: दो बाइक की सीधी टक्कर में एक की मौत, दो की हालत नाजुक

KAIMUR: कैमूर में भीषण सड़क हादसे में पिता की दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी। दो बाइक की सीधी टक्कर में एक अन्य बाइक सवार भी घायल हो गया। घटना कैमूर

कैमूर: दो बाइक की सीधी टक्कर में एक की मौत, दो की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KAIMUR: कैमूर में भीषण सड़क हादसे में पिता की दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी। दो बाइक की सीधी टक्कर में एक अन्य बाइक सवार भी घायल हो गया। घटना कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के सतौना पुल के पास की है। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। 


वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची चैनपुर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जाता है कि एक बाइक पर पिता और पुत्री सवार थे तो दूसरी बाइक पर एक युवक था। मृतक चांद थाना क्षेत्र के सुरहा गांव के जगदीश सिंह यादव बताये जा रहे हैं और उनकी पुत्री खुशबू कुमारी घायल हो गई और वही दूसरा बाइक सवार चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा गांव का सैराज़ुद्दीन अंसारी का 20 वर्षीय पुत्र सैफुद्दीन अंसारी बताया जा रहा है।


मृतक के रिश्तेदार हीरा यादव ने बताया कि मेरे रिश्तेदार चांद थाना क्षेत्र के सुरहा गांव के जगदीश यादव अपनी बेटी के साथ बाइक पर रामगढ़ से अपने गांव चांद थाना क्षेत्र के सुरहा जा रहे थे तभी चैनपुर थाना क्षेत्र के सतौना पुल के पास जैसे ही पहुंचे सामने से आ रही बाइक सवार ने इन लोगों के बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार पिता की घटना स्थल पर मौत हो गई और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई और टक्कर मारने वाला बाइक सवार भी गिर कर घायल हो गया। सभी को सदर अस्पताल भभुआ लाया गया था जहां लड़की और लड़के का इलाज चल रहा है। वही मृत व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल भभुआ में कराया जा रहा है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


टैग्स