ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार : गर्लफ्रेंड से शादी को तैयार नहीं थे परिजन, आशिक ने पुलिस से मांगी मदद, थाने में लिए सात फेरे

KAIMUR : बिहार के कैमूर जिले में एक बार फिर अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली. दरअसल, बीते 6 महीने से प्रेमी और प्रेमिका अपने-अपने घरवालों को शादी के लिए मनाते-मनाते थक गए लेकिन

बिहार : गर्लफ्रेंड से शादी को तैयार नहीं थे परिजन, आशिक ने पुलिस से मांगी मदद, थाने में लिए सात फेरे
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR : बिहार के कैमूर जिले में एक बार फिर अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली. दरअसल, बीते 6 महीने से प्रेमी और प्रेमिका अपने-अपने घरवालों को शादी के लिए मनाते-मनाते थक गए लेकिन उनके परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं हुए जिसके बाद उन्होंने पुलिस वालों का सहारा लिया. पुलिस के बाद मामला पहुंचते ही पुलिस वालों ने लड़के के परिवार को मनाकर पूरे धूमधाम से भभुआ महिला थाने में प्रेमी जोड़े की शादी करवाई. 


बताया जा रहा है कि भभुआ के बतरी गांव का रहने वाले शुभम का स्नेहा के साथ पिछले 6 महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों ने घर वालों को अपने रिश्ते के बारे में बताया तो घर वाले शादी के लिए राजी नहीं हुए. इसलिए वह महिला थाना पहुंचे थे. हालांकि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी, जिसके बाद भी परिजन उनके इस रिश्ते को मानने को तैयार नहीं थे. भभुआ महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट मैरिज के बाद लड़की पक्ष वाले ने थाने में आवेदन दिया था. इसके बाद हमने लड़के वालों के परिजन को थाने में बुलाकर समझाया और शादी के लिए तैयार किया.


थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में शुभम और स्नेहा की धूमधाम से शादी हुई. परिजनों की सहमति से शुभम ने स्नेहा के मांग में सिंदूर डाला और सात फेरे लिए. शादी की चर्चा पूरे शहर में इसलिए भी है, क्योंकि प्रेमी-युगल की शादी करवाने में पुलिस वालों ने खूब साथ दिया. लड़के के परिजनों को मनाने से लेकर शादी में बाराती भी पुलिस वाले ही बने. अब दूल्हा-दुल्हन के साथ परिवार वाले भी शादी से खुश हैं.