ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: बिहार में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा

Bihar News: बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक 60 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा भभुआ रोड स्टेशन के पास हुआ। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बड़ी खबर कैमूर के मोहनिया से आ रही है, जहां रेलवे लाइन पार करते वक्त 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना भभुआ रोड रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर की दूरी पर डीएफसीसी लाइन पर हुई। हादसे के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी की। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया है।


मोहनिया थाना क्षेत्र के चौरसिया वार्ड नंबर 1 की रहने वाली बदामी देवी सोमवार की सुबह बनारस से वापस लौटी थीं। परिजनों के अनुसार, वे बीते दिन महिलाओं के साथ जिउतिया नहाने गई थीं। सोमवार की सुबह जैसे ही वे भभुआ रोड स्टेशन पर उतरीं और रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं, अचानक किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसा इतना भयावह था कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।


हादसे की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। जीआरपी पुलिस को भी जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और सभी जरूरी कागजी कार्रवाई शुरू की। मृतका के भतीजे संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि वे स्नान करने बनारस गई थीं और लौटते वक्त यह हादसा हुआ। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी को लिखित आवेदन भी दिया।


जीआरपी थाना प्रभारी मुन्ना कुमार ने बताया कि सुबह करीब 8:15 बजे हमें सूचना मिली कि एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई है। महिला की पहचान बदामी देवी के रूप में हो चुकी है। परिजनों ने लिखित आवेदन देकर पोस्टमार्टम से इनकार किया है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता