ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बिहार : एनएच-19 पर बनेगा 24 लेन का टोल प्लाजा, जाम लगने पर कोई टैक्स नहीं, पढ़े पूरी डिटेल

KAIMUR : अब बिहार के कैमूर जिले से होकर गुजरने वाले एनएच-19 पर 24 लेन के टोल टैक्स की सुविधा होगी. बहुत जल्द ही लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर लगने वाली जाम से छुटकारा मिलेगा. अब इस से होकर आने-

बिहार :  एनएच-19 पर बनेगा 24 लेन का टोल प्लाजा, जाम लगने पर कोई टैक्स नहीं, पढ़े पूरी डिटेल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KAIMUR : अब बिहार के कैमूर जिले से होकर गुजरने वाले एनएच-19 पर 24 लेन के टोल टैक्स की सुविधा होगी. बहुत जल्द ही लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर लगने वाली जाम से छुटकारा मिलेगा. अब इस से होकर आने-जाने वालों को दिक्कत नहीं होगी. इस को लेकर तैयारी शुरू हो गई है. फास्ट टैग इससे पहले संपूर्ण लागू किया गया. लेकिन इसके बाद भी जाम से छुटकारा नहीं मिल सका. 


अब सरकार ने यह फैसला लिया है कि यहां छह लेन वाली सड़क के लिए टोल प्लाजा पर 24 बूथ बनाए जाएंगे. 100 मीटर या फिर उससे अधिक जाम है तो जाम में फंसे 100 मीटर तक के वाहनों को फ्री में जाने दिया जाएगा. 


एनएचएआई के टेक्निकल मैनेजर नागेश कुमार सिंह ने बताया कि नियम पहले से ही है लेकिन इसकी गाइडलाइन से जो नए टोल प्लाजा बन रहे हैं वहां लेन के हिसाब से बूथ निर्धारित होंगे. लेकिन यह नियम पुराने टोल प्लाजा पर लागू नहीं होगा. बता दें एनएच-19 छह लेन की सड़क है जिसमें 24 बूथ होंगे. यदि अगर 24 बूथ होने के बावजूद भी किसी बूथ पर 100 मीटर तक जाम लग जाती है तो 100 मीटर तक जाम में फंसे वाहनों से कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा. 

टैग्स