ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar News: बिहार में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार, 50 हजार का इनामी अपराधी पुलिस को चकमा देने में कामयाब

Bihar News: कैमूर के रामगढ़ में पुलिस की छापेमारी, दो अवैध राइफल और कारतूस बरामद। सुजीत यादव गिरफ्तार, 50 हजार का इनामी अजीत यादव फरार होने में कामयाब..

Bihar News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कैमूर पुलिस के विशेष सर्च अभियान में चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में छापेमारी की गई। जहां पुलिस ने दो अवैध हथियार और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए। इस दौरान एक आरोपी गिरफ्तार हुआ, जबकि 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी अजीत यादव फरार हो गया।


गुप्त सूचना के आधार पर भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती के नेतृत्व में देर रात यह छापेमारी की गई थी। पुलिस को देखते ही अजीत यादव मौके से भाग निकला, लेकिन उसके भाई सुजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके घर से एक एक-नाली राइफल, एक दो-नाली राइफल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।


अजीत यादव हाल ही में जेल से रिहा हुआ था और उसके खिलाफ हत्या, लूट व रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश में आसपास के जिलों में छापेमारी कर रही है। चुनाव के चलते क्षेत्र में सुरक्षा सख्त कर दी गई है।  


रिपोर्टर: रंजन त्रिगुन