ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Bihar News: बिहार में तेज रफ़्तार वाहन ने महिला को रौंदा, हुई मौत

Bihar News: कैमूर के भभुआ में बारे हाई स्कूल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 41 वर्षीय लालती देवी की मौत। चालक की तलाश में जुटी पुलिस..

Bihar News
अस्पताल का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के बारे हाई स्कूल के पास एक अज्ञात वाहन ने धान की फसल देखकर घर लौट रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी है। जिससे महिला की मौत हो गई है।


मृतका की पहचान बारे गांव निवासी रमेन्द्र गुप्ता की 41 वर्षीय पत्नी लालती देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार लालती देवी अपने खेतों में धान की फसल देखने गई थीं और घर लौटते समय सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।


सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तुरंत भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।


ग्रामीणों ने बताया कि इस रास्ते से अक्सर तेज रफ्तार वाहन गुजरते हैं, जिसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। भभुआ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।  


रिपोर्टर: रंजन त्रिगुण