ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो और ट्रक की हुई सीधी भिड़ंत, तीन घायलों में दो की हालत नाजुक

KAIMUR: बिहार में गाड़ियों के तेज रफ्तार का कहर जारी है। ताजा मामला कैमूर से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रकी जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो और ट्रक की हुई सीधी भिड़ंत, तीन घायलों में दो की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: बिहार में गाड़ियों के तेज रफ्तार का कहर जारी है। ताजा मामला कैमूर से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रकी जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के कौड़ीराम के पास की है।


हादसे के शिकार हुए लोगों में कुदरा थाना क्षेत्र के कुदरा शहर निवासी रमेश चौरसिया का बेटा चंदन जायसवाल, राहुल कुमार और अशोक सिंह का 28 वर्षीय बेटा विकास सिंह शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियों और ट्रक के बीच अचानक टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की स्कॉर्पियों को परखचे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।