ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar News: इंटरमीडिएट की टेस्ट परीक्षा देकर घर लौट रहे तीन छात्रों को पिकअप वैन ने रौंदा, एक की मौत

Bihar News: कैमूर जिले में इंटरमीडिएट की टेस्ट परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्रों को तेज रफ्तार पिकअप वैन ने रौंद दिया। हादसे में एक छात्र की मौके पर मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: कैमूर के अटल बिहारी हाई स्कूल प्लस टू भभुआ के पास इंटरमीडिएट की टेस्ट परीक्षा देकर घर जा रहे तीन छात्रों को पिकअप ने मंगलवार की दोपहर रौंद दिया‌। जिसमें एक छात्र की मौत हो गई जबकि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। 


मृतक छात्र भगवानपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी वीरेंद्र धोबी का 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार बताया जाता है। जबकि घायलों में इसी थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी कन्हैया धोबी के 17 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार एवं बेलाव थाना क्षेत्र के नौहट्टा गांव निवासी गया धोबी के 17 वर्षीय पुत्र पवन कुमार शामिल हैं। 


घटना के बाद थोड़ी देर के लिए ग्रामीणों ने सदर अस्पताल भभुआ के मुख्य द्वार के पास सड़क को जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम को हटाया। वही पिकअप का चालक पिकअप को सड़क पर छोड़कर भाग गया जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। 


घायलों ने बताया कि हाई स्कूल प्लस टू से इंटरमीडिएट की टेस्ट परीक्षा देकर पैदल सड़क किनारे हम तीनो छात्र जा रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार में पिकअप ने तीनों को रौंद दिया। जिसमें प्रिंस कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो घायलों का सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें पवन कुमार के हालात को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। 


एसडीपीओ शिवशंकर कुमार ने बताया कि इस मामले में पिकअप को जब्त कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। उसके बाद आक्रोशित लोगों ने सदर अस्पताल के सामने आधा घंटा सड़क जाम किया था। मौके पर बीडीओ सीओ एवं एसडीपीओ द्वारा समझाया गया की सड़क दुर्घटना के तहत मुआवजा परिजनों को मिलेगा। उसके बाद पोस्टमार्टम कराने को लेकर परिजन तैयार हुए हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता