ब्रेकिंग
बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवालबिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल

बिहार: महिला सिपाही ने की खुदकुशी, थाने के बैरक में फंदे से लटक कर दे दी जान

DESK: बिहार के कैमूर जिले में एक महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली। थाने के बैरक में फंदे से लटक कर महिला ने जान दे दी। इस घटना से चैनपुर थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। महिला

बिहार: महिला सिपाही ने की खुदकुशी, थाने के बैरक में फंदे से लटक कर दे दी जान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार के कैमूर जिले में एक महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली। थाने के बैरक में फंदे से लटक कर महिला ने जान दे दी। इस घटना से चैनपुर थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। महिला सिपाही ने अपने बैरक में पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। मृतका एक साल से यहां कार्यरत थी। 


मृतका की पहचान कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के महुअत गांव के राम इकबाल राम की पुत्री संगीता कुमारी के रुप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भभुआ डीएसपी और कैमूर एसपी पहुंचे जिसके बाद पूरे मामले की जांच शुरु की गयी। वही इस घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दी गयी। परिजनों से भी पुलिस ने पूछताछ की और घटना के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की गयी। लेकिन अब तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल  पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा है।


कैमूर एसपी राकेश कुमार ने बताया कि महिला सिपाही ने अपने बैरक में फंदे से लटककर जान दे दी है। उसका कमरा अंदर से बंद मिला है। कमरा तोड़कर उसके शव को फंदे से नीचे उतारा गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सूचना के बाद मृतका के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। उनसे भी घटना के संबंध में जानकारी लिया जा रहा है लेकिन अभी तक आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के कारणों को पता लगाने में पुलिस जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें