ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बिहार : बेटी की शादी करा लौट रहे मां - बाप की सड़क हादसे में मौत, ट्रैक्टर और मैजिक के भिड़ंत में गई जान

KAMIUR : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। हर रोज पुरे राज्य में सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत का आकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि, इसके रोकथाम

बिहार : बेटी की शादी करा लौट रहे मां - बाप की सड़क हादसे में मौत, ट्रैक्टर और मैजिक के भिड़ंत में गई जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KAMIUR : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। हर रोज पुरे राज्य में सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत का आकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि, इसके रोकथाम को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा, लेकिन इसके बाद भी हादसों में कमी नजर नहीं आ रही है।  इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कैमूर से निकल कर सामने आ रही है। जहां सड़क हादसें में दो लोगों की मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, निर्जला एकदाशी के पर्व को लेकर मुंडेश्वरी धाम जा रहे एक दंपती की सड़क हादसे में मौत हो गई। ये दोनों पूजा कर वापस लौट रहे थे उसी दौरान ट्रैक्टर और मैजिक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। ये दोनों पति - पत्नी बताए जा रहे हैं।  ये लोग पूजा करने मुंडेश्वरी धाम गए थे, जहां वापसी के दौरान इनके मैजिक में सामने से आ रही ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें मौके पर ही इन दोनों की मौत हो गई। 


बताया जा रहा है कि, कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में बिड्डी गांव के पास ट्रैक्टर और मैजिक की टक्कर में दंपति की मौत हो गई। दोनों मुंडेश्वरी धाम से चांद के हरवंश यादव की बेटी की शादी कराकर लौट रहे थे। उसू दौरान आमने - सामने की भिडंत में इन दोनों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।