ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

भभुआ में BJP विधायक भरत बिंद से युवक ने मांगा 5 साल का जवाब, गांव में घुसने से रोका, पूछा-पांच साल कहां थे?

युवक ने अपना नाम रमाशंकर बिंद बताया कहा कि मेरे पिता का नाम श्यामसुंदर बिंद है। वह भरत बिंद से हिसाब मांगते हुए कहता है कि हम लोगों की समस्या सुनने के लिए आप कितनी बार आए हैं?

बिहार
वीडियो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KAIMUR: कैमूर जिले के भभुआ विधानसभा में चुनाव-प्रचार के दौरान विधायक भरत बिंद को उस वक्त असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब एक युवक ने बीच गांव में रोक कर उनसे सवालों की झड़ी लगा दी। बीजेपी विधायक से भरत बिंद से 5 साल का हिसाब मांगा। पूछा कि आप कितने बार हमारे गांव में आए हैं। 


बताया जाता है कि बीजेपी विधायक भरत बिंद अपने समर्थकों के साथ गांव का भ्रमण कर रहे थे, तभी एक युवक सामने आकर बोलने लगा कि जब आप चुनाव जीते थे, तब पांच साल कहां थे? जो आज गांव में आए हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दर्जनों समर्थक विधायक के साथ मौजूद हैं, लेकिन युवक लगातार सवाल पूछता जा रहा है और भरत बिंद को आगे बढ़ने से रोक देता है। युवक ने अपना नाम रमाशंकर बिंद बताया कहा कि मेरे पिता का नाम श्यामसुंदर बिंद है। वह भरत बिंद से हिसाब मांगते हुए कहता है कि हम लोगों की समस्या सुनने के लिए आप कितनी बार आए हैं?


विधायक भरत बिंद ने जवाब में कहा कि वह इस गांव में कम से कम दस बार आ चुके हैं, लेकिन भीड़ ने उनके इस दावे को खारिज करते हुए एकजुट होकर कहा कि उन्होंने उन्हें कभी गांव में नहीं देखा। मौके पर माहौल कुछ देर के लिए गर्म हो गया। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि भरत बिंद हाथ से इशारा करके वीडियो बंद करने के लिए कहते हैं, लेकिन युवक वीडियो बंद नहीं करता और अपनी बात पर अड़ा रहता है। इसके बाद वीडियो अचानक खत्म हो जाता है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना ने विधायक के विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों में नाराजगी साफ झलक रही है। इस विधानसभा चुनाव में यह विरोध भरत बिंद के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना मतदाताओं में बढ़ती जवाबदेही की भावना को भी दिखाती है,जहां जनता अब सवाल पूछने से नहीं हिचकती।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता