ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकरायी, हादसे में दंपती की दर्दनाक मौत, दो की हालत नाजुक

KAIMUR: कैमूर के भरखर गांव स्थित मोहनियां-रामगढ़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दंपती की घटनास्थल पर मौत हो गयी। अनियंत्रित स्कॉर्पियो के पेड़ से टकराने से स्क

अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकरायी, हादसे में दंपती की दर्दनाक मौत, दो की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर के भरखर गांव स्थित मोहनियां-रामगढ़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दंपती की घटनास्थल पर मौत हो गयी। अनियंत्रित  स्कॉर्पियो के पेड़ से टकराने से स्कॉर्पियो सवार पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे सीट पर बैठे दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया भेजा गया। जहां दोनों की स्थिति गंभीर को देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।


दरअसल रामगढ़ थाना क्षेत्र के शिवम चौधरी उनकी पत्नी रुक्मणी देवी और दीपू पासवान उनकी पत्नी संगीता देवी मोहनिया आएं हुए थे। जहां मोहनियां के उच्च विद्यालय में चारों लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया और फिर अपने घर रामगढ़ की गोड़सरा के लिए स्कॉर्पियो से निकल गए लेकिन मोहनियां थाना क्षेत्र के भरखर गांव के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गयी। जिससे स्कॉर्पियो का परखच्चे उड़ गये। 


ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर जब मोहनिया पुलिस पहुंची तब देखा कि स्कॉर्पियो में आगे बैठे दीपू पासवान और उनकी पत्नी संगीता देवी की मौत हो चुकी थी। वही स्कॉर्पियो की पिछले सीट पर बैठे शिवम चौधरी उनकी पत्नी रुक्मणी देवी गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें आनन-फानन में मोहनियां अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देख दोनों  को हायर सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता