ब्रेकिंग
Bankipur By Election Result 2026: आज तय होगी सियासी बादशाहत, 21 राउंड की काउंटिंग में BJP, RJD या जन सुराज किसके सिर सजेगा ताज?Bihar weather: 3 अगस्त को बिहार में मौसम का कहर! इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्टपाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत 20 घायलडेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच होजेपी गंगा पथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप, पटना में 6.5 KM गंगा चैनल और नए पार्क-कैफेटेरिया होंगे विकसित Bankipur By Election Result 2026: आज तय होगी सियासी बादशाहत, 21 राउंड की काउंटिंग में BJP, RJD या जन सुराज किसके सिर सजेगा ताज?Bihar weather: 3 अगस्त को बिहार में मौसम का कहर! इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्टपाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत 20 घायलडेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच होजेपी गंगा पथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप, पटना में 6.5 KM गंगा चैनल और नए पार्क-कैफेटेरिया होंगे विकसित

वज्रपात से 4 लोगों की मौत, मरने वालों में CRPF का जवान भी शामिल

KAIMUR: बिहार के कैमूर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां पर वज्रपात से 4 लोगों की मौत हो गई है. इस घटना में एक सीआरपीएफ जवान की भी मौत हो गई है. गंभीर रुप से झुलसे 3 लोगों को इलाज

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

KAIMUR: बिहार के कैमूर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां पर वज्रपात से 4 लोगों की मौत हो गई है. इस घटना में एक सीआरपीएफ जवान की भी मौत हो गई है. गंभीर रुप से झुलसे 3 लोगों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना कैमूर के अधौरा पहाड़ी के गड़के गांव की है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि तेज बारिश हो रही थी. इस दौरान सभी एक पेड़ के नीचे रुके हुए थे. इस दौरान ही वज्रपात हुआ. वज्रपात  के समय जवान मोबााइल भी चल रहा था. जवान के बारे में बताया जा रहा है कि वह छुट्टी लिए हुए था वह घर जाने वाला था. लेकिन इससे पहले यह घटना हो गई. मरने वालों में एक महिला भी शामिल है.

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया. बता दें कि मौसम विभाग ने आज सुबह बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात होने का अलर्ट भी जारी किया था.