ब्रेकिंग
शादी के सिर्फ एक महीने बाद ऐसा क्या हुआ कि पत्नी को उतार दिया मौत के घाट? कोर्ट ने पति और सास को सुनाई उम्रकैद की सजालिट्टी-समोसा खिलाने के बहाने घर से बुलाकर युवक की हत्या, बदमाशों ने सिर में मारी गोली; चौर में मिला खून से सना शवसाइकिल से जा रहे प्राइवेट शिक्षक को हाइवा ने कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जामBihar News : अनंत सिंह-नीरज की लड़ाई के बीच ललन सिंह पहुंचे पटना, जेडीयू में विवाद के सवाल पर क्या कहा पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदशादी के सिर्फ एक महीने बाद ऐसा क्या हुआ कि पत्नी को उतार दिया मौत के घाट? कोर्ट ने पति और सास को सुनाई उम्रकैद की सजालिट्टी-समोसा खिलाने के बहाने घर से बुलाकर युवक की हत्या, बदमाशों ने सिर में मारी गोली; चौर में मिला खून से सना शवसाइकिल से जा रहे प्राइवेट शिक्षक को हाइवा ने कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जामBihar News : अनंत सिंह-नीरज की लड़ाई के बीच ललन सिंह पहुंचे पटना, जेडीयू में विवाद के सवाल पर क्या कहा पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामद

BIHAR NEWS : काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान मची भगदड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान पटाखा फोड़ने की वजह से भगदड़ की स्थिति बन गयी। इसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करन

BIHAR NEWS : काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान मची भगदड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान पटाखा फोड़ने की वजह से भगदड़ की स्थिति बन गयी। इसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ गया और लाठीचार्ज भी किया गया। यह घटना बूढ़ानाथ चौक का बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस इलाके में गस्त कर रही है। 


जानकारी के अनुसार, इस घटना में एक वार्ड पार्षद समेत कई लोगों को चोटें आईं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पार्षद के साथ ज्यादती का आरोप लगाते हुए प्रतिमा को आगे ले जाने से मना कर दिया। एक घंटा से अधिक समय तक प्रतिमा रुकी रही। काफी मान मनौव्वल के बाद पूजा समिति के लोगों को प्रतिमा ले जाने के लिए तैयार किया गया। 


वहीं रविवार रात करीब पौने दस बजे मानिक सरकार पानी टंकी के पास से एक पूजा समिति के लोग आपस में भी उलझ गये। हालांकि पूजा समिति के लोगों ने समझा बुझा कर उन्हें शांत कराया। जवारीपुर में शनिवार देर रात प्रतिमा विसर्जन के दौरान प्रतिबंधित रूट से प्रतिमा ले जाने को लेकर भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक तत्व पुलिस से उलझ गये। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इधर मामले में अब पुलिस उपद्रवियों और पूजा समिति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी में जुट गयी है। 


उधर,जवारीपुर पूजा समिति के कुछ लोग लाइसेंस देने की मांग और प्रतिबंधित रूट में जाने की बात पर अड़ गये थे। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी. इस बात की जानकारी तुंरत तिलकामांझी थानाध्यक्ष को दी गयी। वह थाना के बल और अर्धसैनिक बलों के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। 


बता दें कि पूर्व में जवारीपुर की पूजा समिति के विरुद्ध कटहलबाड़ी में हुए विवाद और फायरिंग मामले में केस दर्ज किया गया था। जिसको लेकर पूजा समिति को लाइसेंस निर्गत नहीं किया गया था और ना ही उन्हें महासमिति द्वारा तैयार किये गये रूट चार्ट की लाइन में शामिल होने की अनुमति दी गयी थी। इस दौरान भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक तत्व थानाध्यक्ष से बदतमीजी करने और अर्धसैनिक बलों से ही उलझ गये। यह देख पुलिस ने फौरन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भी भांजी।