ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

पटना : ज्यादा हाईटेक हो गए हैं साइबर अपराधी, बिना OTP और पिन पूछे अकाउंट से निकाले पैसे

PATNA : अगर आपके भी बैंक खातों में पैसे हैं तो ज्यादा सावधान रहने की जरुरत है. अब साइबर अपराधी और भी हाईटेक हो गए हैं. एक ताजा मामला पटना के बुद्धा कॉलोनी से सामने आया है, जहां बिना ओटीपी और पिन नं

पटना : ज्यादा हाईटेक हो गए हैं साइबर अपराधी, बिना OTP और पिन पूछे अकाउंट से निकाले पैसे
Anamika
2 मिनट

PATNA : अगर आपके भी बैंक खातों में पैसे हैं तो ज्यादा सावधान रहने की जरुरत है. अब साइबर अपराधी और भी हाईटेक हो गए हैं. एक ताजा मामला पटना के बुद्धा कॉलोनी से सामने आया है, जहां बिना ओटीपी और पिन नंबर पूछे अकाउंट से पैसा निकालने का मामला सामने आया है. 

 राजापुल के जीएम टावर में किराये के मकान में रहने वाले युवक जयप्रकाश गाैतम के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से 26 सितंबर काे सुबह 10:49 बजे से 10:58 बजे यानी 9 मिनट के बीच में चार बार ट्रांजक्शन कर लिया और 70 हजार निकाल लिए.

गौतम इलेक्शन मैनेजमेंट का काम करते हैं. जयप्रकाश के अनुसार, अगले दिन एक अनजान नंबर से फाेन आया और कहा गया कि आपकी रकम निकल गई है. उनका अकाउंट कोटक महिंद्रा बैंक में है. जयप्रकाश ने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना ओटीपी, बैंक पासवर्ड व पिन नंबर नहीं बताए थे फिर भी खाते से 70 हजार निकाल लिया गया. जिसके बाद उन्होंने बुद्धा काॅलाेनी थाना में केस दर्ज करा दिया है. अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.