ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

जुर्माना का एक हजार वसूलने पूर्णिया से मधेपुरा पहुंच गई पुलिस, भाग रहे ड्राइवर की जमकर पिटाई भी की

PURNIYA : बिहार में लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए पुलिस काफी एक्टिव है. लोग नियमों का सही ढंग से पालन करें इसके लिए कई बार पुलिस उनसे जुर्माना भी वसूल रही है लेकिन जुर्माना वस

जुर्माना का एक हजार वसूलने पूर्णिया से मधेपुरा पहुंच गई पुलिस, भाग रहे ड्राइवर की जमकर पिटाई भी की
First Bihar
3 मिनट

PURNIYA : बिहार में लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए पुलिस काफी एक्टिव है. लोग नियमों का सही ढंग से पालन करें इसके लिए कई बार पुलिस उनसे जुर्माना भी वसूल रही है लेकिन जुर्माना वसूली का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकार आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, एक शख्स से एक हजार रुपये का जुर्माना वसूलने के क्रम में पुलिस ने जिले की सीमा लांघ दी. 


मामला पूर्णिया जिले के मोहनपुर थाना इलाके का है जहां पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक पिकअप वैन को जांच के लिए रोका. पुलिस ने ड्राइवर से एक हजार रुपए जुर्माने की मांग की तो वह पिकअप लेकर भागने लगा. पुलिस को यह बात नागवार लगी और वह फौरन वाहन को पीछा करने लगे. दोनों भागते-भागते बार्डर पार कर मधेुपरा जा पहुंचे. पुलिस ने चौसा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के पास ओवरटेक पिकअप चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगी. ड्राइवर को इस तरह पिटाते देख ग्रामीण वहां पहुंच गए और विरोध करने लगे. 


मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने खूब हंगामा किया. ग्रामीणों का कहना था कि मात्र महज एक हजार रुपए जुर्माना के लिए पुलिस के एक जवान ने बेरहमी से ड्राइवर की पिटाई कर दी. ग्रामीणों ने इस मामले की वरीय अधिकारियों द्वारा जांच कर दोषी सजा दिलवाने की मांग रखी. घटना की जानकारी मिलते ही चौसा थाने की पुलिस पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया. चौसा थानेदार रविश रंजन ने बताया कि मामले को लेकर वरीय पदाधिकारी को जानकारी दी गई है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.


पिकअप वैन के ड्राइवर बताया कि मेरा घर भवानीपुर प्रखंड के सुपौली में स्थित है. जब मैं घर लौट रहा था तो रास्ते में मोहनपुर ओपी की पुलिस जांच अभियान चला रही थी. पुलिस को मैंने सारे कागजात भी दिखाए लेकिन पुलिस एक हजार रुपए जुर्माना की मांग की. मेरे पास एक रुपए नहीं थे इसलिए मैं भागने लगा. इसके बाद पुलिस ने सोनबरसा गांव में ओवरटेक पकड़ लिया और बेरहमी से पिटने लगी. ड्राइवर ने वरीय पदाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है. इधर धमदाहा SDPO रमेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जो भी दोषी होंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी. 

टैग्स