ब्रेकिंग
बिहार के शहरी सेवाओं में होने जा रहा बड़ा बदलाव, एक क्लिक पर मिलेगी प्रॉपर्टी से लेकर बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट की सुविधापांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में असम में BJP आगे, बंगाल में कड़ा मुकाबला; किसके सिर सजेगा ताज?बिहार में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, तेज रफ्तार कंटेनर ने पिकअप वैन को मारी टक्कर; मातम में बदली खुशियांबिहार में DM की पत्नी से 19 लाख की ठगी, स्मार्ट हट निर्माण के नाम पर धोखाधड़ी; थाने में केस दर्जबिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज, मंत्रियों की फाइनल लिस्ट लेकर दिल्ली से आज पटना लौटेंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबिहार के शहरी सेवाओं में होने जा रहा बड़ा बदलाव, एक क्लिक पर मिलेगी प्रॉपर्टी से लेकर बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट की सुविधापांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में असम में BJP आगे, बंगाल में कड़ा मुकाबला; किसके सिर सजेगा ताज?बिहार में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, तेज रफ्तार कंटेनर ने पिकअप वैन को मारी टक्कर; मातम में बदली खुशियांबिहार में DM की पत्नी से 19 लाख की ठगी, स्मार्ट हट निर्माण के नाम पर धोखाधड़ी; थाने में केस दर्जबिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज, मंत्रियों की फाइनल लिस्ट लेकर दिल्ली से आज पटना लौटेंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

जेपी गंगा पथ पर दो दिनों का ट्रैफिक डायवर्जन, मरम्मत कार्य के कारण बदलेगा रूट; पढ़ लें जरूरी खबर

Patna Traffic Plan: पटना के जेपी गंगा पथ पर मरम्मत कार्य के चलते 4 और 5 मई को ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. कुछ समय के लिए लेन बंद रहने से बदलेगा यातायात रूट बदला रहेगा.

Patna Traffic Plan
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Traffic Plan: पटना में जेपी गंगा पथ पर सड़क मरम्मत कार्य को लेकर 4 और 5 मई को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बिटुमिनस कंक्रीट कार्य के चलते ट्रैफिक पुलिस ने विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है, जिससे मुख्य कैरिजवे और कनेक्टिंग ब्रिज पर वाहनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।


जारी योजना के अनुसार, 4 मई को दीघा गोलंबर से एलसीटी घाट तक उत्तरी लेन पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान सभी वाहनों को दक्षिणी लेन से संचालित किया जाएगा। वहीं, 5 मई को एलसीटी घाट से दीघा गोलंबर तक दक्षिणी लेन बंद रहेगी और ट्रैफिक को उत्तरी लेन की ओर डायवर्ट किया जाएगा।


यह ट्रैफिक व्यवस्था दोनों दिन दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक और रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक लागू रहेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जाम और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यात्रा से पहले समय का विशेष ध्यान रखें।


एसपी ट्रैफिक के अनुसार, जेपी गंगा पथ की गुणवत्ता बनाए रखने और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए यह मरम्मत कार्य जरूरी है। दीघा और एलसीटी घाट की ओर जाने वाले यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें