ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

JNU ALUMNI MEET-2024: मुख्य सूचना आयुक्त त्रिपुरारी शरण सहित कई अधिकारी-प्रोफेसर- समाजसेवी पटना के इस कार्यक्रम में रहे मौजूद, मंच से साझा किए अपने अनुभव

PATNA: प्रख्यात विश्वविद्यालय जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों द्वारा पटना के दिल्ली दरबार बैंक्वेट परिसर में भव्य एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जेएन

JNU ALUMNI MEET-2024: मुख्य सूचना आयुक्त त्रिपुरारी शरण सहित कई अधिकारी-प्रोफेसर- समाजसेवी पटना के इस कार्यक्रम में रहे मौजूद, मंच से साझा किए अपने अनुभव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: प्रख्यात विश्वविद्यालय जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों द्वारा पटना के दिल्ली दरबार बैंक्वेट परिसर में भव्य एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जेएनयू के पूर्व छात्र बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त त्रिपुरारी शरण, कई जिले के जिला समाहर्ता, पुलिस अधीक्षक, पीसीएस अधिकारी समेत विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, समाजसेवी शामिल हुए। इस दौरान सभी ने मंच से अपने-अपने अनुभव साझा किये। 


कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य सूचना आयुक्त त्रिपुरारी शरण जी के वक्तव्य के साथ हुई। उन्होंने कहा कि जेएनयू में सच्चे लोकतांत्रिक मूल्यों को सिखाया जाता है और बिहार लोकतंत्र की जननी है, जेएनयू में अर्जित ज्ञान से बिहार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। आयोजन समिति से जुड़े हुए संजय कुमार सिंह तथा रवि भूषण सिंह ने सभी छात्रों के उपस्थिति पर संतोष प्रकट करते हुए कहा कि हर वर्ष हमारी संख्या में इजाफा हो रही है। डॉक्टर भास्कर ज्योति ने कहा कि भविष्य में हमलोग इस आयोजन के प्रोसिडिंग को भी स्मारिका के रूप में प्रकाशित करेंगे, इस वर्ष सभी प्रतिभागियों की डायरेक्टरी जल्दी ही सार्वजनिक की जाएगी।


आयोजन स्थल को जेएनयू के स्मृतियों में ढालने के लिए मॉडल गंगा ढाबा, पुस्तकालय, पार्थसारथी रॉक्स आदि बनाया गया था। पूर्व छात्र गंगा ढाबा पर चाय पीकर बहुत भावुक नजर आ रहे थे तथा अपने अपने पुराने दिनों को याद कर रहे थे। अलग अलग समूह में बैठकर सभी लोग राजनीति, बिहार के वर्तमान परिस्थिति, अंतरराष्ट्रीय विषयों पर वृहत परिचर्चा करते नजर आए। कार्यक्रम का मंच संचालन जेएनयू के प्रख्यात मामू तथा मधुबाला जी के द्वारा किया गया। स्वागत अभिभाषण देते हुए संजय भारती, विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान, ए.एन.कॉलेज ने इस आयोजन का उद्धेश्य बताया। कहा कि हमारा एकमात्र उद्धेश्य सभी के सुख-दुखों में खड़ा रहने का है।

JNU ALUMNI MEET-2024: मुख्य सूचना आयुक्त त्रिपुरारी शरण सहित कई अधिकारी-प्रोफेसर- समाजसेवी पटना के इस कार्यक्रम में रहे मौजूद, मंच से साझा किए अपने अनुभव

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता