ब्रेकिंग
विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़ Bihar News: भाजपा ने MLC देवेश कुमार से इस्तीफा दिलवाया था, अब सम्राट सरकार ने दी नई जिम्मेदारी,जानें...Bihar News: सम्राट सरकार ने तीन नेताओं को राज्य बीस सूत्री कमेटी का मेंबर बनाया, नीतीश कुमार के पूर्व बॉडीगार्ड को नागरिक परिषद में मिली जगह...नेपाल की बाढ़ के साथ बहकर बिहार पहुंचीं मछलियां, खाने से बढ़ सकती है परेशानी; बिहार सरकार ने जारी की एडवाइजरीबिहार के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 1655 करोड़ से बनेगी फोरलेन सड़क, 285 एकड़ जमीन अधिग्रहण की तैयारीविवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़ Bihar News: भाजपा ने MLC देवेश कुमार से इस्तीफा दिलवाया था, अब सम्राट सरकार ने दी नई जिम्मेदारी,जानें...Bihar News: सम्राट सरकार ने तीन नेताओं को राज्य बीस सूत्री कमेटी का मेंबर बनाया, नीतीश कुमार के पूर्व बॉडीगार्ड को नागरिक परिषद में मिली जगह...नेपाल की बाढ़ के साथ बहकर बिहार पहुंचीं मछलियां, खाने से बढ़ सकती है परेशानी; बिहार सरकार ने जारी की एडवाइजरीबिहार के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 1655 करोड़ से बनेगी फोरलेन सड़क, 285 एकड़ जमीन अधिग्रहण की तैयारी

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ी, पटना के मेदांता हॉस्पिटल में मिलने पहुंचे श्याम रजक

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। वायरल फीवर और बढ़े शुगर लेवल के बीच अस्पताल पहुंचकर श्याम रजक ने उनका हालचाल जाना।

बिहार न्यूज
पार्टी ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM)के संरक्षक जीतन राम मांझी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद पटना के मेदांता अस्पताल में उन्हें एडमिट कराया गया। इस बात की सूचना मिलते ही श्याम रजक उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे और उनका हाल चाल जाना। 


मांझी की पार्टी की ओर से बताया गया कि वायरल फीवर से वो पीड़ित हैं और साथ में शुगर लेवल भी बढ़ा हुआ था। इसलिए रूटीन चेकअप के लिए उन्हें पटना के मेदांता हॉस्पिटल में लाया गया है। डॉक्टर जरूरी जांच कर रहे हैं। किसी तरह की चिंता की बात नहीं है। 


दरअसल केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी मोतिहारी में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान वायरल फीवर और शुगर लेवल बढ़ने के कारण उन्हें असहज महसूस हुआ। जिसके बाद उन्हें पटना के मेदांता में भर्ती कराया गया। पार्टी की तरफ से यह बताया गया है कि फिलहाल मांझी जी की तबीयत ठीक है, डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। 


पार्टी ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की

HAM के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने बताया कि जीतन राम मांझी की स्थिति सामान्य है। केवल सामान्य रूटीन चेकअप के लिए उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनकी जरूरी जांच कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक खबर पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मांझी जी जल्द स्वस्थ होकर अपने समर्थकों के बीच लौटेंगे।


टैग्स