ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD ने जताई वोट चोरी की आशंका, निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन✦मुजफ्फरपुर में महाजाम: 10 KM तक रेंग रहीं गाड़ियां, मोतिहारी-दरभंगा जाने वालों की बढ़ी परेशानी✦अनंत सिंह के खिलाफ JDU ने स्पीकर को सौंपे सबूत, सदस्यता रद्द कराने पर क्या बोले उमेश कुशवाहा?✦पटना में BJP का विरोध मार्च, राहुल गांधी का पोस्टर भी जलाया; सरावगी बोले- कान पकड़कर माफी मांगें खरगे✦बिहार के इस SH पर बनेंगे 3 नए टोल प्लाजा... सिर्फ 20 KM के दायरे में तीन बार देना होगा टैक्स? जानिए पूरी खबर✦बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD ने जताई वोट चोरी की आशंका, निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन✦मुजफ्फरपुर में महाजाम: 10 KM तक रेंग रहीं गाड़ियां, मोतिहारी-दरभंगा जाने वालों की बढ़ी परेशानी✦अनंत सिंह के खिलाफ JDU ने स्पीकर को सौंपे सबूत, सदस्यता रद्द कराने पर क्या बोले उमेश कुशवाहा?✦पटना में BJP का विरोध मार्च, राहुल गांधी का पोस्टर भी जलाया; सरावगी बोले- कान पकड़कर माफी मांगें खरगे✦बिहार के इस SH पर बनेंगे 3 नए टोल प्लाजा... सिर्फ 20 KM के दायरे में तीन बार देना होगा टैक्स? जानिए पूरी खबर

झोलाछाप डॉक्टर की करतूत: ऐसा ऑपरेशन किया कि महिला की हो गई मौत, घटना के बाद हो गया फरार

MUZZFARPURR : बिहार में आए दिन झोलाछाप डॉक्टरों के कारनामों का खुलासा होता रहता है। ऐसे में अब एक ताजा मामला मुज़फ़्फ़रपुर जिले से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक झोलाछाप डॉक्टर से मह

झोलाछाप डॉक्टर की करतूत: ऐसा ऑपरेशन किया कि महिला की हो गई मौत, घटना के बाद हो गया फरार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZZFARPURR : बिहार में आए दिन झोलाछाप डॉक्टरों के कारनामों का खुलासा होता रहता है। ऐसे में अब एक ताजा मामला मुज़फ़्फ़रपुर जिले से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक झोलाछाप डॉक्टर से महिला को अपने पथरी का ऑपरेशन काफी महंगा पड़ गया और उसकी मौत हो गई। 


दरअसल, जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर मुकेश कुमार द्वारा सरैया बाज़ार स्थित क्लीनिक पास के ही एक महिला  का पथरी निकालने का ऑपरेशन किया गया। इस दौरान झोलाछाप डॉक्टर ने परिजनों को यह भरोसा दिया गया था कि कुछ नहीं होगा जो भी होगा उसकी गारंटी मेरी है लेकिन जैसे ही इस डॉक्टर ने अपने ऑपरेशन  को अंजाम दिया उसके कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई। 


वहीं, इस घटना को लेकर मृतक महिला प्रमिला देवी के पति अशोक पासवान ने बताया कि 22 मार्च को सरैया बाजार के डॉ मुकेश कुमार के यहां पत्नी का पथरी का ऑपरेशन के लिए भर्ती कराए थे। गांव में कई लोग उनसे ऑपरेशन कराए है। मोतिहारी जिले के रहने वाले हैं डॉक्टर मुकेश ने कहा कि,आपको  किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं है जो भी होगा उसका रिस्क मेरा रहेगा। जिसके बाद ऑपरेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। ऑपरेशन करने के बाद अगले दिन शाम को तबीयत बिगड़ने लगा तो झोलाछाप डॉक्टर ने खुद से शहर के ब्रह्मपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर भर्ती कराया और बोले कि जितना पैसा लगेगा वह हम देंगे चिंता नहीं करना है, ऑपरेशन हम किए हैं तो ठीक हम कर देंगे। लेकिन निजी अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने कहा कि ऑपरेशन गलत हो गया है उम्मीद कम है।  जिसके बाद डॉक्टर साहब हम लोगों को छोड़कर भाग गए और मेरी पत्नी 2 दिन इलाज होने के बाद मर गई। 


इधर, इसकी सूचना स्थानीय साहेबगंज थाना पुलिस को दी गई है तो डॉक्टर ने  बैनर पोस्टर सब उखाड़ कर फरार हो गए हुए और उनका क्लीनिक बंद हो गया। वहीं, पूरे मामले पर पूछे जाने पर साहेबगंज थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि सूचना मिली थी।  जिसके बाद मृतक महिला को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।  जो भी लिखित शिकायत परिजन लेंगे उसके आधार पर कार्रवाई होगी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता